×

बहू बेटियों का सम्मान करो, घर में शौचालयों का निर्माण करो

स्वच्छता कार्यक्रम को जन-आन्दोलन बनाने की दिशा में सराहनीय प्रयास के चलते विज्ञान भवन, नयी दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने श्रीमती सिया दुलारी औरैया को महिला वर्ग में राष्ट्रीय पुरस्कार दिया। मम्मी पापा बीमारी से हमें बचाओ, हमारे घर शौचालय बनवाओ।

Dharmendra kumar
Published on: 1 April 2023 10:11 AM GMT
बहू बेटियों का सम्मान करो, घर में शौचालयों का निर्माण करो
X

लखनऊ: स्वच्छता कार्यक्रम को जन आन्दोलन बनाने की दिशा में सराहनीय प्रयास के चलते विज्ञान भवन, नयी दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सिया दुलारी औरैया को महिला वर्ग में राष्ट्रीय पुरस्कार दिया। मम्मी पापा बीमारी से हमें बचाओ, हमारे घर शौचालय बनवाओ। बहू बेटियों का सम्मान करो, घर में शौचालयों का निर्माण करो इत्यादि।

यह जानकारी निदेशक पंचायतीराज डाॅ ब्रह्मदेव राम तिवारी ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर से एक मात्र महिला ग्राम प्रधान को महिला वर्ग हेतु राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश से नामित किया गया था। सिया दुलारी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत बच्चों एवं उनके अभिभावकों के माध्यम से जन समुदाय तक स्वच्छता सन्देश को पहुंचाने एवं व्यवहार परिवर्तन के लिए विशेष प्रयास किये गए। गांव के विद्यालयों में रैली निकाली गयी। स्वच्छता संबंधी नारों से सभी को आकर्षित किया गया।

यह भी पढ़ें...आज रात चांद पर हिंदुस्तान: पीएम बोले- दुनिया देखेगी हमारे वैज्ञानिकों का करिश्मा

'बाल निगरानी समिति' का गठन विद्यालय में किया गया। गठित बाल निगरानी समिति के पदाधिकारियों की नियमित बैठक आयोजित की गयी। बाल निगरानी समिति के पदाधिकारियों द्वारा बच्चों के नाखून की जांच, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराना, शौचालय की सफाई एवं उसमे पानी की व्यवस्था, हैण्ड वाशिंग हेतु साबुन की नियमित उपलब्धता, विद्यालय प्रांगण की साफ-सफाई की नियमित रूप से मॉनिटरिंग कर प्रभारी शिक्षक को अवगत कराया गया।

बाल निगरानी समिति में श्रेष्ठ कार्य करने वाले बच्चों को समय-समय पर प्रोत्साहित भी किया गया।

यह भी पढ़ें...ये 70 छात्र पीएम मोदी के साथ देखेंगे चंद्रयान-2 की चांद पर लैंडिंग

समिति के सदस्य अपने कार्यों के बारे में समय-समय पर प्रभारी शिक्षक को भी अवगत कराया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी औरैया अभिषेक सिंह स्वयं विज्ञान भवन में मौजूद थे। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सियादुलारी को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान सम्पूर्ण प्रदेश के लिए गर्व की बात है। मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) डॉ ब्रह्म देव राम तिवारी ने प्रदेश की महिला ग्राम प्रधान को यह सम्मान मिलने पर हर्ष व्यक्त किया।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story