TRENDING TAGS :
Sonbhadra News: भाजपा का दावाः डा. अंबेडकर से जुड़े स्थल बने पंचतीर्थ, विचार गोष्ठी में कहा-अंबेडकर के पदचिन्हों का अनुसरण कर रही केंद्र-प्रदेश सरकार
Sonbhadra News: अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा सुधीर हलवासिया सहित अन्य ने पं.़ दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
डा. अंबेडकर से जुड़े स्थल बने पंचतीर्थ (photo: social media )
Sonbhadra News: भाजपा की ओर से जिला कार्यालय पर आयोजित अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति विचार गोष्ठी में डॉ भीमराव आंबेडकर के पदचिन्हों के अनुसरण और उनके अधूूरे सपने को पूरे करने को लेकर कई दावे किए गए। इस दौरान जहां बतौर मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा सुधीर हलवासिया सहित अन्य ने पं.़ दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कहा कि बाबा साहेब का मिशन देश का मिशन है। भारत को दुनिया की बड़ी ताकत बनाने का मिशन है। उनके संकल्पों को पूर्ण करने के लिए भाजपा की की डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध है। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की पहल पर भारत रत्न भीमराव आंबेडकर से जुडे़ पांच स्थल, ं मध्यप्रदेश के महू में जन्मभूमि, लंदन में उनकी शिक्षा भूमि, नागपुर महाराष्ट्र में उनकी दिक्षा भूमि, मुंबई की चैत्य भूमि, दिल्ली की महापरिनिर्वाण भूमि को पंचतीर्थ के रुप में विकसित किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से भी भीमराव आंबेडकर के दिखाए रास्तों का अनुसरण करते हुए कई कार्यों को किए जाने का दावा किया गया।
धारा 370 हटाने, समय-समय पर करंसी बदले के समर्थक थे डॉ आंबेडकर
राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़, जिला प्रभारी अनिल सिंह, अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष नंद लाल गुप्ता, संचालन कर रहे अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत आदि ने डॉ आंबेडकर के सिद्धांतों और उनसे जुड़े संकल्पों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने धारा 370 का पुरजोर विरोध किया था। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर अंकुश के लिए देश की करंसी को समय समय पर बदलते रहना चाहिए। कहा कि उनके इन विचारों को पीएम मोदी ने पूर्ण करके दिखाया है।
इनकी-इनकी रही प्रमुख मौजूदगी
पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, पूर्व सांसद रामशकल जी, नरेन्द्र कुशवाहा, नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, अशोक कुमार मौर्या, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, नागेश्वर गोंड, सरजू बैसवार, अमरेश चेरो, सुषमा गोंड, ज्योति खरवार, कैलास बैसवार, पन्नालाल पासवान, पुष्पा सिंह, ओमप्रकाश यादव, कमलेश चौबे, बृजेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, आलोक सिंह, बीएन गुप्ता, कुसुम शर्मा सहित अन्य की मौजूदगी बनी रही।