श्राप दे देते तो भस्म हो जाते मुसलमान.., सपा विधायक ने देवी-देवताओं पर की टिप्पणी

UP Politics: सपा विधायक इंद्रजीत सरोज ने मंदिर पर दिये गये बयान पर सफाई देते हुए एक नया विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि इतिहास में इस बात का जिक्र है कि भारत में लुटेरे आए थे और लूट कर चले गये।

Shishumanjali kharwar
Published on: 15 April 2025 1:37 PM IST
indrajeet saroj
X

indrajeet saroj

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के ‘बाबर’ और ‘राणा सांगा’ को लेकर दिये गये विवादित बयान के बाद सियासत अभी थमी नहीं है कि सपा के एक और सपा विधायक ने भड़काऊ बयान दे डाला है। मंदिरों पर बयान देने के बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव और मंझनपुर विधायक इंद्रजीत सरोज की जुबान एक बार फिर फिसल गयी।

दरअसल सपा विधायक इंद्रजीत सरोज ने मंदिर पर दिये गये बयान पर सफाई देते हुए एक नया विवादित बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि इतिहास में इस बात का जिक्र है कि भारत में लुटेरे आए थे और लूट कर चले गये। अगर उस समय भगवान श्राप दे देते तो मुसलमान भस्म हो जाते। उस समय देवी-देवता क्या रहे थे? इसका मतलब हमारे देवी-देवताओं में कुछ तो कमी है। देवी-देवता ताकतवर नहीं थे।

उन्होंने कहा कि हमारे भगवान डॉ. भीमराव आंबेडकर हैं। इससे पहले सपा विधायक इंद्रजीत सरोज ने कहा था कि अगर मंदिरों में विराजमान देवी-देवताओं में ताकत होती तो महमूद गजनवी, मोहम्मद गौरी और मोहम्मद बिन कासिम जैसे लुटेरे भारत नहीं आ पाते। उन्होंने बिना किसी का नाम लिये बिना निषाना साधते हुए कहा कि सत्ता के मंदिर में ताकत है। बाबा मंदिर छोड़कर सत्ता के मंदिर में विराजमान हो गये हैं और हेलीकॉप्टर से चलते हैं।

राम का नारा लगाने से कुछ नहीं होगा

सपा विधायक इंद्रजीत सरोजन ने कौशांबी जनपद में सपा कार्यालय में आंबेउकर जयंती कार्यक्रम में कहा कि राम का नारा लगाने से कुछ भला नहीं होगा। अगर जय भीम का नारा लगायेंगे तो ही आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने इस अवसर पर खुद को जय भीम का अनुयायी बताया और कहा कि इस नारे की बदौलत ही वह पांच बार विधायक और एक बार मंत्री बने। रामचरितमानस पर टिप्पणी करते हुए इंद्रजीत सरोज ने कहा कि तुलसीदास ने रामचरित मानस में लिखा कि अगर कोई नीच जाति का व्यक्ति षिक्षा ग्रहण कर लेगा तो वह सांप को दूध पिलाने जैसा होगा।

उन्होंने कहा कि तुलसीदास ने हमारे लिए तो बहुत कुछ लिख दिया। लेकिन अकबर के समय में रहते हुए भी मुसलमानों के खिलाफ कुछ नहीं लिख सके। हो सकता है उनकी हिम्मत ही न पड़ी हो। उल्लेखनीय है कि सपा के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने सदन में राणा सांगा को गद्दार करार दिया था। उनके इस बयान के बाद देश की सियासत का पारा हाई हो गया है। करणी सेना और भाजपा समेत कई राजनीतिक दलों ने उनके बयान की निंदा की है। वहीं अब सपा विधायक इंद्रजीत सरोज के इस बयान से सियासी गर्मी बढ़ना लाजमी है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story