×

प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल बोले अनुच्छेद 370 हटने के बाद माहौल हमारे पक्ष में

उत्तर प्रदेश की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है। बीजेपी सभी सीटों पर सुनियोजित तरीके से चुनाव की तैयारियां कर रही है। चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने आए प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल बोले अनुच्छेद 370 हटने के बाद माहौल हमारे पक्ष में है। प्रदेश सरकार पर जनता का अटूट विश्वास है। गोविंद नगर विधानसभा सीट की एतिहासिक अंतराल के साथ जीतने का मंत्र दिया।

Roshni Khan
Published on: 25 March 2023 6:39 PM GMT
प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल बोले अनुच्छेद 370 हटने के बाद माहौल हमारे पक्ष में
X

कानपुर: उत्तर प्रदेश की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है। बीजेपी सभी सीटों पर सुनियोजित तरीके से चुनाव की तैयारियां कर रही है। चुनावी तैयारियों की समीक्षा करने आए प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल बोले अनुच्छेद 370 हटने के बाद माहौल हमारे पक्ष में है। प्रदेश सरकार पर जनता का अटूट विश्वास है। गोविंद नगर विधानसभा सीट की एतिहासिक अंतराल के साथ जीतने का मंत्र दिया।

ये भी देखें:तेजस एक्सप्रेस, नई दिल्ली से लखनऊ के बीच अक्टूबर से लगायेगी चक्कर

बुधवार शाम भाजपा की संगठनात्मक और चुनावी तैयारियों को लेकर एक गेस्ट हॉउस में बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, सांसद सत्यदेव पचौरी, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय , कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्षय मानवेंद्र सिंह समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए सुनील बंसल ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद माहौल हमारे पक्ष में। ये ठीक बात है लेकिन हमें अति आत्मविश्वास में नहीं आना चाहिए। बीजेपी अपने थीम के साथ ही उपचुनाव भी लड़ेगी। हमें ऐसी तैयारी करनी है कि जब परिणाम आए तो हमारी ऐतिहासिक जीत होनी चाहिए। हमें जीत के अंतराल को बढाना है।

उन्होने कहा कि हम सभी को मिलकर चुनाव तैयारियों का बेहतर प्रबंधन करना है। बूथ स्तर पर जाकर चुनाव प्रचार और तैयारियों को देखने की जिम्मेदारी आप सभी की। सभी को अपनी जिम्मेदारी के अनुरूप काम करना पड़ेगा।

ये भी देखें:INX MEDIA CASE: चिदंबरम को बेल या जेल, फैसला आज

गोविंद नगर विधानसभा में रहने वाले वरिष्ठ पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव की मतदाता सूची पर ध्यान दे। प्रयास ये करें कि अधिक से अधिक लोग मतदाता सूचि में रहें। मतदाता सूचि संवर्धन का काम अभी चल रहा है। इस ध्यान दे कि कोई भी नाम वोटर लिस्ट में जुड़ने से छूटे नहीं।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story