×

होमगार्ड के बेटे ने लगाई फांसी, फिल्मी एक्शन की करता था नकल

Admin
Published on: 3 March 2016 2:04 PM GMT
होमगार्ड के बेटे ने लगाई फांसी, फिल्मी एक्शन की करता था नकल
X

कानपुरः बर्रा थाना क्षेत्र के फजलगंज इलाके में 8वीं क्लास के स्टूड़ेंट पवन की लाश पंखे से लटकती मिली। फैमिली ने आशंका जताई है कि खेल खेल में उसने फांसी लगा ली। वह अक्‍सर फिल्‍म देखकर उसकी नकल करता था। हलांकि वह कुछ देर पहले ही स्‍कूल से एग्‍जाम देकर लौटा था।

क्या है मामला

-बर्रा थाना क्षेत्र के राम लखन दिवेदी होमगार्ड के पद पर फजलगंज में तैनात हैं।

-परिवार में पत्नी अल्का ,बड़ा बेटा प्रियांशु, मझला बेटा पुष्पांजल और सबसे छोटा बेटा पवन है।

-पवन क्लास 8 का स्टूडेंट है और वह गुरुवार को मैथ का पेपर देकर दो बजे घर लौटा था।

मृतक की मां ने क्या कहा?

-खाना खाने के बाद वह तीसरी मंजिल पर अकेले खेल रहा था।

-पवन से बड़े दोनों बेटे घर के बाहर बैठे थे।

-वह नीचे अपना काम कर रही थी।

-काफी देर तक जब पवन नहीं दिखा तो वह उसे तीसरी मंजिल पर देखने गई।

फिल्मी कलाकारों की करता था नकल

-बड़े भाई प्रियांशु ने बताया कि पवन को टीवी देखने का बहुत शौक था।

-वह मूवी और सीरियल अक्सर देखा करता था।

-उनके किरदार की वह नकल करता था।

-इसके साथ ही वो कुंग फू और जूडो कराटे की प्रैक्टिस किया करता था।

-उसने बताया कि वह तीसरी मंजिल पर इसी तरह के खेल खेल रहा था।

- हो सकता है कि इसी वजह से उसकी जान गई हो।

पुलिस ने क्या कहा?

-बर्रा थानाध्यक्ष तुलसी राम के मुताबिक बच्चे ने सुसाइड किया है।

-उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

-परिजनों का कोई आरोप नहीं है।

-यदि तहरीर आती है तो उस पर जांच की जाएगी।

Admin

Admin

Next Story