TRENDING TAGS :
Unnao News: बांगरमऊ में कृषि मंत्री ने किया जायद मक्का फसल का निरीक्षण, किसानों से की मुलाकात
Unnao News: कृषि मंत्री ने खेतों में जाकर फसल की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और किसानों से खेती की तकनीकी जानकारी साझा की। प्रसन्नता व्यक्त की कि जायद मौसम में मक्का की खेती किसानों के लिए एक लाभकारी विकल्प बनती जा रही है।
बांगरमऊ में कृषि मंत्री ने किया जायद मक्का फसल का निरीक्षण (photo: social media )
Unnao News: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से लौटते समय उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जनपद उन्नाव के ग्राम हैबतपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव के उन्नतशील किसानों – विजय कटियार, रामू कटियार, गुड्डन कटियार एवं प्रमोद कटियार – द्वारा जायद मौसम में बोई गई मक्का की फसल का निरीक्षण किया।
यह फसल राज्य सरकार की त्वरित मक्का विकास योजना के अंतर्गत लगाई गई थी, जिसका उद्देश्य किसानों को कम समय में अधिक लाभ दिलाना है। किसानों ने मंत्री जी को बताया कि उन्होंने मक्का की फसल की कटाई पूरी कर ली है और अधिकांश अनाज अब सूख चुका है।
जाकर फसल की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया
कृषि मंत्री ने खेतों में जाकर फसल की स्थिति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और किसानों से खेती की तकनीकी जानकारी साझा की। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि जायद मौसम में मक्का की खेती किसानों के लिए एक लाभकारी विकल्प बनती जा रही है। यह फसल कम समय में तैयार हो जाती है, इसमें लागत कम आती है और पैदावार अधिक होती है, जिससे किसानों की आय में सीधा इज़ाफा होता है।
किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने, उन्नत बीज अपनाने और मृदा परीक्षण करवाने की सलाह दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार किसानों के हित में इस तरह की योजनाओं को और अधिक बढ़ावा देगी, जिससे खेती को लाभकारी और टिकाऊ बनाया जा सके।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge