×

बुंदेलखंड में दूर होगी पानी की समस्या, अब और लगेंगे 666 हैंडपंप

Admin
Published on: 16 April 2016 8:01 AM GMT
बुंदेलखंड में दूर होगी पानी की समस्या, अब और लगेंगे 666 हैंडपंप
X

लखनऊ: सरकार ने बुंदेलखंड के सातों जिलों में पेयजल समस्या के समाधान के लिए इंडिया मार्का-2 हैंडपंपों की संख्या 2560 से बढाकर 3226 कर दी है। इनको लगाने में होने वाले खर्च की धनराशि भी 18.42 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 21.57 करोड़ रुपए कर दी गई है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या को देखते हुए वहां लगने वाले हैंडपम्पों की संख्या बढ़ा दी गई है। अब झांसी में 700 हैंडपंप, जालौन में 300, ललितपुर में 400, बांदा में 400, महोबा में 500, हमीरपुर में 426 और चित्रकूट में 500 हैंडपंप लगाए जाएंगे। इस प्रकार इन सातों जिलों में पेयजल समस्या के समाधान के लिए अब कुल 3226 हैंडपंप स्थापित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें...केंद्र ने बुंदेलखंड के किसानों को दिए 1304 करोड़, 7 दिन में आएगा पैसा

हाल ही में सीएम ने स्वीकृत किए थे 30 करोड़

आपको बता दें कि सीएम ने हाल ही में बुंदेलखंड में पेयजल समस्या के तुरंत निदान के लिए 30 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई थी। इसके अन्तर्गत 18.42 करोड़ रुपए की लागत से 2560 हैंडपंप लगने थे।

ये भी पढ़ें...CM ने बुंदेलखंड में बांटी राहत, कहा- पानी की किल्लत दूर कर रही सरकार

Admin

Admin

Next Story