×

IPS अपर्णा ने एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, DGP ने ट्वीट कर दी बधाई

suman
Published on: 21 May 2016 8:03 AM GMT
IPS अपर्णा ने एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, DGP ने ट्वीट कर दी बधाई
X

लखनऊ: पहाड़ों को झुकाने और मुसीबतों से लड़ने की जिद रखने वाली यूपी कैडर की आईपीएस अपर्णा कुमार ने आखिरकार एवरेस्ट को अपने कदमों के नीचे ला दिया। शनिवार को दोपहर 11 बजे उन्होंने एवरेस्ट पर तिरंगा लहराया। उनकी इस नई कामयाबी पर डीजीपी जावीद अहमद ने उन्हें एवरेस्ट फतह के लिए बधाई दी। एवरेस्ट की उंचाई 29 हजार 30 फीट है।

aparna-01

अपर्णा के पति भी आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने ने भी पत्नी के एवरेस्ट फतह को इरादों की जीत बताया है। पिछले साल अप्रैल में एवरेस्ट मिशन पर निकली अपर्णा नेपाल में आए भूकम्प के दौरान एक जानलेवा एवलांच में फंस गई थीं। वहां से उन्हें एयरलिफ्ट किया गया था। इससे पहले अपर्णा अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा लहरा चुकी हैं। वहीं, पिछले साल सितंबर में उन्होंने यूरोप की हाईएस्ट पीक एलब्रस पर तिरंगा फहराकर देश का सिर गर्व से ऊंचा किया था।

suman

suman

Next Story