×

UP: निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू

उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए चेयरमैन और सदस्य पदों के उम्मीदवार बुधवार (1 अक्टूबर) से नामांकन फॉर्म खरीद सकता है, जो कि 7 नवंबर तक भरे जाएंगे। इस दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक फॉर्म भी जमा किए जा सकेंगे।  नामांकन पत्रों की जांच 8 नवंबर को होगी। 

priyankajoshi
Published on: 1 Nov 2017 9:10 AM GMT
UP: निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के लिए चेयरमैन और सदस्य पदों के उम्मीदवार बुधवार (1 अक्टूबर) से नामांकन फॉर्म खरीद सकते है, जो कि 7 नवंबर तक भरे जाएंगे। इस दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक फॉर्म भी जमा किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 8 नवंबर को होगी।

वहीं नगर निगम-नगर निकाय चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो गयी। 16 नगर निगम,198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायत के लिए चुनाव होगा

यूपी में निकाय चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 22 नवंबर को होगा। दूसरे चरण की वोटिंग 26 नवंबर को होगी। वहीं अंतिम चरण का मतदान मतदान 29 नवंबर को होगा। चुनाव परिणाम 1 दिसंबर घोषित किए जाएंगे।

नामांकन के चलते नगर निगम के सामने बैरीकेटिंग की गई। आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है, जहां नामांकन स्थल पर राइफल लेकर एक शख्स पहुंचा।

इन-इन जिलों में होगी पोलिंग

प्रथम चरण का चुनाव

22 नवंबर : शामली, मेरठ, हापुड़

22 नवंबर : बिजनौर, बदायूं, हाथरस

22 नवंबर : कासगंज, आगरा, कानपुर

22 नवंबर : जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट

22 नवंबर : कौशाम्बी, प्रतापगढ़, उन्नाव

22 नवंबर : हरदोई, अमेठी, फैजाबाद

22 नवंबर : गोंडा, बस्ती, गोरखपुर

22 नवंबर : आजमगढ़, गाजीपुर

22 नवंबर : सोनभद्र में भी चुनाव होगा

दूसरे चरण का चुनाव

26 नवंबर : लखनऊ में होगी वोटिंग

26 नवंबर : मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद

26 नवंबर : गौतमबुद्धनगर, अमरोहा

26 नवंबर : रामपुर, पीलीभीत

26 नवंबर : शाहजहांपुर, अलीगढ़

26 नवंबर : मथुरा, मैनपुरी

26 नवंबर : फर्रुखाबाद, इटावा

26 नवंबर : ललितपुर, बांदा

26 नवंबर : इलाहाबाद, लखनऊ

26 नवंबर : सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर

26 नवंबर : बहराइच, श्रावस्ती

26 नवंबर : संतकबीरनगर, देवरिया

26 नवंबर : बलिया, वाराणसी, भदोही

तीसरे चरण का चुनाव

29 नवंबर : सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर

29 नवंबर : मुरादाबाद, संभल, बरेली

29 नवंबर : एटा, फिरोजाबाद

29 नवंबर : कन्नौज, औरैया

29 नवंबर : कानपुर देहात

29 नवंबर : झांसी, महोबा

29 नवंबर : फतेहपुर, रायबरेली

29 नवंबर : सीतापुर, लखीमपुर खीरी

29 नवंबर : बाराबंकी, बलरामपुर

29 नवंबर : सिद्धार्थनगर, महराजगंज

29 नवंबर : कुशीनगर, मऊ

29 नवंबर : चंदौली, जौनपुर

29 नवंबर : मिर्जापुर में भी होगा चुनाव

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story