×

UP Election 2022: यूपी में बनी सरकार तो महिलाओं को तीन गुना अधिक पेंशन, सपा ने प्रदेश सरकार पर साधा गया निशाना

UP Election 2022 news in hindi : समाजवादी महिला सभा कार्यकर्ता सम्मेलन (Samajwadi Mahila Sabha Worker Conference) में प्रदेश सरकार (Up sarkar) पर जमकर निशाना साधा गया।

Kaushlendra Pandey
Report Kaushlendra PandeyPublished By Ragini Sinha
Published on: 4 Dec 2021 2:05 PM GMT
UP Election 2022: यूपी में बनी सरकार तो महिलाओं को तीन गुना अधिक पेंशन, सपा ने प्रदेश सरकार पर साधा गया निशाना
X

UP Election 2022 news in hindi : सपा (SP) की तरफ से शनिवार को आरटीएस क्लब मैदान में आयोजित समाजवादी महिला सभा कार्यकर्ता सम्मेलन (Samajwadi Mahila Sabha Worker Conference) में प्रदेश सरकार (Up sarkar) पर जमकर निशाना साधा गया। सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े करने के साथ ही 2022 के विधानसभा चुनाव (Up election 2022) के बाद प्रदेश में सपा की सरकार (Sp sarkar) बनने पर महिलाओं को पिछले सपा सरकार के मुकाबले तीन गुना अधिक समाजवादी पेंशन देने का ऐलान किया गया।


मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा (State President of Samajwadi Mahila Sabha Lilavati Kushwaha) ने कहा कि भाजपा सरकार (Bjp government) ने प्रलोभन भरे चुनावी वादों की झड़ी लगाकर सोनभद्र की महिलाओं (Sonbhadra ki mahila) को छला है। महिलाओं का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। सोनभद्र की जनता बदलाव चाहती है। यहां के नौजवानों को न रोजगार मिला और न ही किसानों को पर्याप्त खाद। महिलाओं को समाजवादी पेंशन मिल रही थी उसे भी बंद कर दिया गया। कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो महिलाओं को तीन गुना पेंशन दी जाएगी। कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है। महंगाई, बेरोजगारी, और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है। यह सरकार सिर्फ़ पूंजीपतियों की हितैषी है। महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर रही हैं।


पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा और रमेश चंद्र दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार (BJPgovernment) ने हमेशा किसानों, मजदूरों, गरीबों आदिवासियों, व्यापारियों, नौजवानों महिलाओं एवं अल्पसंख्यकों को छलने का काम किया है। सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में सोनभद्र की जनता ने चारों सीटों पर भाजपा को जिताने का काम किया था। बदले में गिट्टी बालू महंगा करके जनपद वासियों की कमर तोड़ दी गई। निधि पांडेय, मोहम्मद सईद कुरैशी, रंजन पांडेय, मालती देवी, राधा सिंह, शर्मीली, संगीता झा, रमेश यादव, संगीता गौड़, अनिल प्रधान, रविंद्र बहादुर सिंह पटेल, सुनील सिंह, विजय जैन, रामसेवक यादव, सदर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पटेल, परमेश्वर यादव, बबलू, सुनील सिंह पवन पटेल आदि मौजूद रहे।

Taza khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story