TRENDING TAGS :
IAS Shubhrant Kumar Shukla: कौन हैं आईएएस सुभ्रांत कुमार शुक्ला, इटावा के बने डीएम, लेते हैं ऑन द स्पॉट फैसले
IAS Shubhrant Kumar Shukla: आईएएस सुभ्रांत कुमार शुक्ला उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के रहने वाले हैं। एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद सुभ्रांत कुमार शुक्ला से सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी और सफलता भी हासिल की।
IAS Shubhrant Kumar Shukla
IAS Shubhrant Kumar Shukla: उत्तर प्रदेश में इन दिनों तबादला एक्सप्रेस तेजी से चल रही है। योगी सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया है। इस फेरबदल में आईएएस सुभ्रांत कुमार शुक्ला को इटावा का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अभी तक वह कन्नौज जनपद के डीएम पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
इटावा के नवनियुक्त जिलाधिकारी सुभ्रांत कुमार शुक्ला गुरूवार को कलेक्ट्रेट कोषागार पहुंचे और कार्यभार ग्रहण किया। आईएएस शुभ्रांत कुमार शुक्ला की गिनती तेजतर्रार अधिकारियों में होती है। वह ऑन द स्पॉट निर्णय लेने के लिए भी जाने जाते हैं। आइए जानते हैं कौन हैं आईएएस सुभ्रांत कुमार शुक्ला।
कौन हैं आईएएस सुभ्रांत कुमार शुक्ला
आईएएस सुभ्रांत कुमार शुक्ला उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के रहने वाले हैं। उनका जन्म एक जनवरी 1970 में हुआ था। एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद सुभ्रांत कुमार शुक्ला से सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी और सफलता भी हासिल की। वह 1997 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। प्रशासन में बेहतरीन कार्यो के चलते सुभ्रांत कुमार शुक्ला को साल 2019 में आईएएस के रूप में प्रोन्नति मिली।
वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी करीबी माने जाते हैं। साल 2017 में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद वह सीएम सचिवालय में विशेष सचिव के पद नियुक्त किये गये थे। इसके साथ ही वह यूपी इस्टेट विभाग में विशेष सचिव भी रह चुके हैं। मार्च 2021 में सुभ्रांत कुमार शुक्ला को चित्रकूट के जिलाधिकारी पद का कार्यभार सौंपा गया था। इसके बाद साल 2022 में वह कन्नौज के डीएम बनाये गये।
आईएएस शुभ्रांत कुमार शुक्ला की गिनती ईमानदार अधिकारियों में होती है। चित्रकूट में बतौर डीएम रहते उन्होंने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और परिक्रमा मार्ग को पूरा कराने में बड़ी भूमिका निभायी थी। इसके साथ ही कन्नौज में जब स्थितियां बिगड़ी तो सरकार ने उन्हें जिलाधिकारी पद की जिम्मेदारी सौंपी। ऑन द स्पॉट निर्णय लेने के चलते वह काफी सुर्खियों में रहते हैं।