×

Yogi Adityanath Twitter War: भाजपा और योगी क्यों है जरूरी, योगी ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ तीखा ट्विटर वार कर बताया ये सच

Yogi Adityanath Twitter War: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के खिलाफ ट्विटर वार छेड़ते हुए उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी को सीधे निशाने पर लिया है।

Ramkrishna Vajpei
Written By Ramkrishna VajpeiPublished By Shreya
Published on: 23 Oct 2021 2:46 AM GMT
Yogi Adityanath Twitter War: भाजपा और योगी क्यों है जरूरी, योगी ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ तीखा ट्विटर वार कर बताया ये सच
X

योगी आदित्यनाथ (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Yogi Adityanath Twitter War: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने विपक्ष के खिलाफ ट्विटर वार (Twitter War) छेड़ते हुए उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को सीधे निशाने पर लिया है। योगी ने प्रदेश की जनता से सीधे सवाल (Yogi Ka Sawal) किया है कि जिन लोगों ने रामभक्तों पर गोलियां (Ram Bhakto Par Firing) चलवाईं, क्या आप और हम उनको माफ कर देंगे?

गौरतलब है कि अयोध्या में राम जन्मभूमि आंदोलन (Ram Janmabhoomi Andolan) के दौरान जब कारसेवकों को घेर कर गोलियां मारी गई थीं। उस समय उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की सरकार (Samajwadi Party Sarkar) थी। मुलायम सिंह यादव ने उस समय कहा था कि मैंने गोलियां चलवा कर प्रदेश को दंगे की आग में झुलसने से बचाया। कारसेवकों पर गोली चलाने के कारण ही मुलायम सिंह यादव को मुल्ला मुलायम सिंह जैसे संबोधनों से जनता के बीच नवाजा जाने लगा था। मुलायम सिंह यादव ने कई कारसेवकों की जान मुस्लिम वोटों (Muslim Vote Bank) का ध्रुवीकरण अपने पक्ष में करने के लिए ली थी।

भाजपा के हिन्दू ब्रांड नेता योगी यहीं नहीं रुके उन्होंने अगला सवाल किया कि आज भी लोग 'मऊ दंगा' भूले नहीं हैं...

क्या है मऊ दंगा (Kya Hai Mau Danga)?

गौरतलब है कि 2005 में मऊ में भीषण दंगा (2005 Mau Danga) हुआ था। जिसमें अघोषित रूप से हिन्दू (Hindu Ki Hatya) मारे गए थे। बताया जाता है कि दंगे के दौरान मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) वहां पर खुली जीप में घूम रहा था। ये दौर मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के शासन का ही था। सपा की मुस्लिम परस्त नीतियों के चलते जब वहां पर दंगा पीड़ितों को न्याय नहीं मिला तो उस समय गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ व्यथित हो उठे थे। उन्होंने एक सांसद की हैसियत से मुख्तार अंसारी को खुली चुनौती दी थी। कहा था कि वह मऊ दंगे के पीड़ितों को इंसाफ दिला के रहेंगे। योगी ने जो कहा करके दिखाया।

सपा सरकार में आतंकवादियों की उतारी जाती थी आरती

योगी आदित्यनाथ ने कहा है सपा सरकार के शासनकाल में आतंकवादियों के मुकदमे वापस होते थे। हिंदुओं पर झूठे मुकदमे दर्ज होते थे। रामभक्तों पर गोली चलाई जाती थी और आतंकवादियों की आरती उतारी जाती थी। क्या यह सच नहीं है!

उन्होंने यह भी कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण में एक पंक्ति लिखी है, 'रामो विग्रहवान् धर्म:' धर्म तो एक ही है, धर्म का साक्षात स्वरूप अगर कोई है तो वह 'श्री राम' हैं।

अपने अगले ट्वीट में योगी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर अलख जगाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए सवाल किया कि वर्ष 2022 में भी भाजपा क्यों जरूरी है?फिर जवाब देते हुए कहा प्रदेश में भाजपा सरकार (BJP Government) रहेगी तो कोई दंगा करने का दु:साहस नहीं कर पाएगा। कोई गुंडा-माफिया किसी गरीब, किसान व व्यापारी की संपत्ति पर कब्जा नहीं कर सकेगा। अगर करेगा तो बुलडोजर चलेगा....

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story