Breaking! Firozabad में करंट लगने से महिला और युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

Firozabad Tragedy: घटना के बाद पूरे गांव में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।

Priya Singh Bisen
Published on: 9 Jun 2026 5:16 PM IST
X

Firozabad Tragedy: यूपी के एक जिले मक्खनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में आज मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक हादसे में महिला और पड़ोसी युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और अफरा-तफरी का माहौल है।

कैसे हुआ ये हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी नीलेश यादव टीन शेड के पास मौजूद थीं। इसी दौरान टीन शेड के पाइप में अचानक बिजली का करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर तरह से झुलस गईं। महिला को बचाने के लिए पड़ोस में रहने वाले विजय शर्मा मौके पर पहुंचे, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गए।

हादसे में दोनों की हालत बेहद गंभीर हो गई। परिजन और ग्रामीण उन्हें बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। दो लोगों की एक साथ मौत की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर मक्खनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन ग्रामीणों और परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Priya Singh Bisen
ABOUT THE AUTHOR

Priya Singh Bisen

Priya Singh Bisen is a Content Writer at Newstrack.com.

Next Story