×

13 पाकिस्तानियों की मौत: शार्ट सर्किट में बच्चे और महिलाएं हुई आग के हवाले

जानकारी के अनसार आग की वजह से तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारी ने कहा की पूरी जांच के बाद पूरी रिपोर्ट जारी की जाएगी।

Shivakant Shukla
Published on: 2 Dec 2019 3:50 PM GMT
13 पाकिस्तानियों की मौत: शार्ट सर्किट में बच्चे और महिलाएं हुई आग के हवाले
X

नई दिल्ली: जॉर्डन में एक मकान में शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लगने की खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार इस आग में 13 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई है। जबकि तीन लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं शामिल हैं।

अधिकारी के मुताबिक शुरुआती जानकारी में पता चला है कि आग सोमवार की सबह इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। जिसपर अब पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। जहां पर आग लगी थी वहां दो पाकिस्तानी खानदान रहते थे। तुर्की मीडिया के अनुसार इस आग में 8 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें—ये हैं दुनिया के ताकतवर नेता व राष्ट्र प्रमुख, जानिए किसकी कितनी है सैलरी?

जानकारी के अनसार आग की वजह से तीन लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारी ने कहा की पूरी जांच के बाद पूरी रिपोर्ट जारी की जाएगी।

बता दें कि इससे पहले अमेरिका के न्‍यू ऑरलियंस शहर में गोलीबारी की घटना सामने आई थी, जिसमें 11 लोग घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार सभी घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया गया। इस गोलीबारी में अभी किसी भी मौत की बात सामने नहीं आई है। अमेरिकी पुलिस ने बताया कि गोलीबार रविवार तड़के तीन बजे हुई थी। हालांकि इस हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन ने नहीं ली थी।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story