×

बाथरूम में महिला के वो 6 दिन, सुन कर कांप उठेगी आपकी रूह

छोटे बच्चे अक्सर शैतानी करते टाइम खुद को किसी अलमारी या किसी कमरे में बंद कर लेते हैं। बच्चों को हम कुछ नहीं बोल सकते हैं क्योंकि उन्हें समझ नहीं होती तभी वो ये गलती कर देते हैं। हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसे सुन कर आपको अजीब सा लगेगा।

Roshni Khan
Published on: 12 May 2023 5:00 PM GMT
बाथरूम में महिला के वो 6 दिन, सुन कर कांप उठेगी आपकी रूह
X

डिनान: छोटे बच्चे अक्सर शैतानी करते टाइम खुद को किसी अलमारी या किसी कमरे में बंद कर लेते हैं। बच्चों को हम कुछ नहीं बोल सकते हैं क्योंकि उन्हें समझ नहीं होती तभी वो ये गलती कर देते हैं। हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसे सुन कर आपको अजीब सा लगेगा। ये मामला फ्रांस के डिनान का है जहां एक महिला अपने ही घर के बाथरूम में लॉक हो गई। वह छह दिन तक अकेली ही बंद रही जिसके बाद उसे रेस्क्यू किया गया। महिला की उम्र 83 साल है, उनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

ये भी देखें:औलाद बनी जल्लाद! मां कसम ऐसा बेटा किसी को न दे भगवान…

वो अकेली ही अपने घर में रहती थीं। पुलिस ने जब महिला को रेस्क्यू किया तो वह काफी कमजोर हो चुकी थीं। कई दिनों तक उनसे संपर्क नहीं हो पाने के बाद महिला की एक भतीजी ने पुलिस को सूचना दी थी।

घर के बाथरूम में लॉक हुई महिला, 6 दिन बाद इस हालत में निकाली गई

पुलिस ने कहा है कि उन्होंने 6 दिनों से बंद महिला को रेस्क्यू कर लिया है। लेकिन यह नहीं बताया गया कि किस तरह वह 6 दिनों तक जिंदा रहने में सफल रहीं।

मीडिया के अनुसार, महिला का बाथरूम काफी गंदी हालत में था। पुलिस ने महिला का पता लगाने के बाद फायरमैन को भी घटनास्थल पर बुलाया। इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया।

ये भी देखें:मीट नहीं, फेक मीट का जोर, जानिए क्यों है इसकी मांग

वृद्ध महिला की तबीयत में अब सुधार हो रहा है। महिला को रेस्क्यू 10 सितंबर को किया गया था, लेकिन पुलिस ने सोशल मीडिया पर 16 सितंबर को मामले का खुलासा किया।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story