TRENDING TAGS :
आखिरकार... झुक गया चीन! भारतीय नौसेना ने धधकते जहाज से निकाले 18 लोग, दुनिया कर रही तारीफ
India Navy Rescue: यह जहाज श्रीलंका के कोलंबो से भारत के न्हावा शेवा बंदरगाह की तरफ जा रहा था, जब केरल के अझिक्कल तट से तकरीबन 44 समुद्री मील दूर इसमें बड़ा विस्फोट हुआ और आग लग गई।
India Navy Rescue (photo credit: social media)
India Navy Rescue: बीते सोमवार यानी 9 जून को समुद्र में एक बड़ा हादसा उस वक़्त टल गया जब भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल ने बड़ी सूझबूझ और बहादुरी का परिचय देते हुए MV WAN HAI 503 जहाज पर स्थित आग की चपेट में आए लगभग 18 चालक दल के लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू लिया। यह जहाज श्रीलंका के कोलंबो से भारत के न्हावा शेवा बंदरगाह की तरफ जा रहा था, जब केरल के अझिक्कल तट से तकरीबन 44 समुद्री मील दूर इसमें बड़ा विस्फोट हुआ और आग लग गई।
22 लोग मौजूद थे जहाज पर
उस वक़्त जहाज पर करीब 22 लोग मौजूद थे, जिनमें 14 चीनी नागरिक थे और 6 ताइवानी नागरिक शाम थे। भारतीय नौसेना के INS Surat और भारतीय तटरक्षक बल के जहाजों 'समुद्र प्रहरी' और 'सचेत' ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए बचाव और आग बुझाने का काम शुरू किया। राहत की बात यह रही कि इस इमरजेंसी स्थिति में INS Surat ने लगभग 18 चालक दल के लोगों को सुरक्षित निकालकर सोमवार रात करीब 11:30 बजे मैंगलोर बंदरगाह पहुंचाया।
जहाज में लगातार विस्फोट हो रहे थे...
इस घटना की गहराई का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि जहाज में लगातार विस्फोट हो रहे थे और जहाज का बीच का हिस्सा तथा कंटेनर में से आग की भारी लपटें उठ रही थीं। उस वक़्त कई कंटेनर समुद्र में जा गिरे और जहाज करीब 10 से 15 डिग्री की झुकाव की स्थिति में पहुँच गया। इसके बावजूद भारतीय दल ने मजबूती और रणनीति के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाया।
चीन की तरफ से प्रतिक्रिया
घटना के बाद चीन की तरफ से आधिकारिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। भारत में चीनी दूतावास के प्रवक्ता यू जिंग ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड की त्वरित और पेशेवर कार्रवाई के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, "हम भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल के प्रति उनके मजबूत और पेशेवर बचाव के लिए आभार व्यक्त करते हैं। हम आगे के खोज अभियान के सफल होने और घायल चालक दल के सदस्यों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।"
भारतीय तटरक्षक बल की टीमों ने राहत और बचाव कार्य को और भी ज्यादा संयोजित करने के लिए कोच्चि से जहाज ‘समर्थ’ को भेजा है। यह जहाज घटनास्थल पर पहुंचकर आगे के अग्निशमन और ठंडा करने के कार्य में पूरी मदद करेगा। इस अभियान में जुटे सभी दल आग के और ज्यादा फैलने से रोकने और जहाज की स्थिति पर काबू पाने में लगे हुए हैं।
भारतीय नौसेना बहादुरी का परिचय
भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल की इस शक्तिशाली और मजबूत कार्यवाही ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भारत न सिर्फ अपनी सीमाओं की रक्षा करने की क्षमता रखता है, बल्कि समुद्री आपात स्थितियों में भी किसी भी देश की सहायता के लिए तैयार रहता है। यह मिशन भारतीय समुद्री सुरक्षा की तत्परता और मानवता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का नतीजा है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge