×

जानिए दुनिया के तीन खतरनाक महिलाओं के बारे में, कारनामे जानकर उड़ जाएंगे होश

अपराध की दुनिया बहुत बड़ी है। इस दुनिया में हर दिन किसी ना किसी नए चेहरे की एंट्री ज़रूर होती है। अपनी सनक के चलते अपराधी किसी भी हद तक जाने में गुरेज़....

Deepak Raj
Published on: 14 Jan 2020 1:50 PM GMT
जानिए दुनिया के तीन खतरनाक महिलाओं के बारे में, कारनामे जानकर उड़ जाएंगे होश
X

नई दिल्ली। अपराध की दुनिया बहुत बड़ी है। इस दुनिया में हर दिन किसी ना किसी नए चेहरे की एंट्री ज़रूर होती है। अपनी सनक के चलते अपराधी किसी भी हद तक जाने में गुरेज़ नहीं करते हैं। अधिकतर तो पुरुष ही अपराध की इस दुनिया पर राज करते हैं।

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कुछ ऐसी महिलाएं भी हैं जिन्होंने जुर्म की इस दुनिया में पुरुषों को भी मीलों पीछे छोड़ दिया है। आज हम आपको दुनिया की ऐसी ही 3 खतरनाक अपराधी महिलाओं से मिला रहे हैं।

ये भी पढ़ें- पीओके का बड़ा राज: भारत क्या पाकिस्तान भी नही जानता होगा इस सच्चाई को

01- समांथा लियुथवेट

- समांथा लियुथवेट अपराध की दुनिया का एक बड़ा नाम है। व्हाइट विधवा के नाम से मशहूर इस औरत ने 2005 में दुनिया का ध्यान अपनीर तरफ खींचा था। जर्मनी में आत्मघाती हमलों के ज़िम्मेदार जरमाइन लिंडसे नाम के एक आतंकवादी से अपनी मुहब्बत के चलते इस औरत को मीडिया की सुर्खियां मिली।

जर्मनी में आत्मघाती हमलों के ज़िम्मेदार

बाद में ये औरत सोमालिया के आतंकी संगठन अल शबाब की सदस्य बन गई। केन्या में हुए बम धमाकों में भी इसी औरत का हाथ था। एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए समांथा ने कहा था कि वो चाहती है कि उसके बच्चे भी उसी की राह पर आगे बढ़ें।

ये भी पढ़ें-दलितों वांछितों के लिए सबसे अधिक काम भाजपा सरकारों में हुआ- योगी आदित्यनाथ

02- बोनी पार्कर

बोनी पार्कर 1930 के दशक में बोनी पार्कर औरत लूट और हत्याओं में शामिल होकर इस महिला ने सनसनी मचा दी थी। बोनी पार्कर का प्रेमी क्लाइड हर अपराध में उसका साथी था।

ये भी पढ़ें-लखनऊ के नए कमिश्नर सुजीत पाण्डेय 15 जनवरी को संभालेंगे कार्यभार

पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी

हालांकि अपराध की दुनिया में दाखिल होने के 2 सालों के बाद ही इन दोनों की एक पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी। इस जोड़ी ने दुनिया के कई देशों में गंभीर अपराधों को अंजाम दिया था। इनके जीवन पर फिल्म और टीवी सीरीज़ भी बनी थी।

03- माइरा हिंडले

माइरा हिंडले अपने प्रेमी के साथ मिलकर कई गंभीर अपराधों को अंजाम दे चुकी थी। 1960 में इंग्लैंड ने इस महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर कई हत्याएं की थी। उन हत्याओं में 5 मासूम बच्चों की हत्या भी शामिल थी। उसके अपराधों के लिए उसे अदालत ने दो जन्म तक जेल की सज़ा सुनाई थी। पकड़े जाने के 17 सालों बाद जेल में ही 60 साल की उम्र में इस महिला की मौत हो गई थी।

Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story