×

नैरोबी में छात्रों से बोले PM मोदी- आतंकवाद फैलाने वालों से सचेत रहें

Newstrack
Published on: 11 July 2016 12:52 PM GMT

नैरोबी: पीएम नरेंद्र मोदी दो दिन की केन्या यात्रा पर हैं। यहां उन्होंने यूनिवर्सिटी में छात्रों को संबोधित किया। पीएम ने कहा-आप सब एनर्जी से भरे हुए हैं। नैरोबी यूनिवर्सिटी ग्लोबल संस्थान है। इसका अफ्रीका में ही नहीं पूरी दुनिया में प्रतिष्ठा है। यहां से बहुत से साइंटिस्ट, डॉक्टर और दूसरे प्रोफेशनल निकले हैं आगे की पीढ़ी भी यहां शिक्षा ग्रहण करेगी।

मैंने इस यूनिवर्सिटी में महात्मा गांधी के स्टेच्यू का अनावरण किया है। महात्मा गांधी और इस यूनिवर्सिटी के बीच का संबंध हमारे देशों के रिश्तों को अहम बनाता है। भारत में एक प्राचीन कहावत है कि ज्ञान सबसे महत्वपूर्ण संपत्ति है। आपके यहां भी एक ऐसी ही कहावत है।

आज केन्या और इंडिया में लोकतंत्र फलफूल रहा है। दोनों देश प्रगतिशील है। हमारे मूल्य एक जैसे हैं। कल शाम केन्या के राष्ट्रपति से मुलाकात की और भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया। यहां रह रहे भारतीयों ने केन्या को अपना घर बनाया है। यहां की मिट्टी से प्यार करते हैं।

केन्या और भारत की कंपनिया एक साथ मिलकर काम कर रही हैं। हम हेल्थ सेक्टर में साथ काम कर सकते हैं। हमारा व्यापार बढ़ रहा है। केन्या और भारत का भविष्य युवाओं के हाथ में हैं। इसलिए हमने देश में 500 मिलियन युवाओं के रोजगार अवसर पैदा करने का लक्ष्य रखा है। युवाओं को कैशल विकास की ट्रेनिंग दी जा रही है। टेलीकॉम, एनर्जी, और एग्रीकल्चर सेक्टर में काम करने की जरूरत है।

हमारी जिम्मेदारी है कि प्रकृति की रक्षा की जाए। हम दोनों ही देश के लोग पृथ्वी को मां मानते हैं। हमारी सोच है कि विकास का असर प्रकृति पर ना पड़े। हम सोलर एनर्जी का इस्तेमाल कर रहे हैं। योग भी अहम है। हाल ही में योगा डे पर करोड़ों लोगों ने योगा किया।

आंतकवाद का कोई धर्म और क्षेत्र नहीं होता। हम ऐसे समय में जी रहे हैं जब कुछ लोग नफरत के बीच हो रहे हैं। केन्या के युवाओं को भी ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है जो धर्म के नाम पर लोगों में नफरत भर रहे हैं। केन्या से पहले मैं साउथ अफ्रीका और तंजानिया भी गया। समुद्री सुरक्षा के लिए बड़ी चुनौती हमारे सामने है।

एक अन्य कार्यक्रम में मोदी ने कहा-

35 साल बाद यहां कोई भारतीय प्रधानमंत्री आया है। गुजरात के सीएम के रूप में मैं केन्या आया था। यहां का एक प्रतिनिधिमंडल भी गुजरात आया था।

इंडिया और केन्या का विशेष संबंध है। हजारों लोग यहां 19वीं और 20वीं सदी में यहां रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के लिए आए थे। महात्मा गांधी हम दोनों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। भारतीय बैंक यहां काम कर रही हैं। केन्या में सबसे ज्यादा पर्यटक भारत से आते हैं। कोई आश्चर्य की बात नहीं कि यहां और भारत की भाषाओं के कई शब्द एक हैं। कई भारतीय कंपनियां केन्या के जरिए पूरी अफ्रीका में बिजनेस कर रही है।

केन्या सोलर लाइट पर काम कर हा है। हम भी सोलर एनर्जी पर फोकस कर रही है। यह ग्लोबल वार्मिंग का सही सॉल्यूशन है। हेल्थ सेक्टर में भी दोनों पक्ष साथ काम कर रहे हैं। केन्या के हजारों लोगों ने इंडिया में सफल सर्जरी कराई है। ये कुछ उदाहरण हैं हमारी सहयोग और रिश्तों की। हमारे पुराने और वर्तमान समस्याएं एक हैं। पहले हम गुलामी से लड़े और अब गरीबी से। केन्या एक यंग कंट्री है इसी तरह भारत में भी युवाओं की संख्या ज्यादा है। इस समय इंडिया सबसे तेज गति से विकास कर रहा है। इज ऑफ डूइिंग बिजनेस में हमारा स्थान बेहतर हुआ है। भारत ने दो साल में बहुत प्रगित की है। सबसे अधिक एफडीआई आया है। भारत केन्या का सबसे बड़ा व्यापारिक सहयोगी है। हम इसे और बेहतर बनाएंगे। हम केन्या में निवेस बढ़ाएंगे। हम केन्या को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे। हमारी दोस्ती विन-विन वाली है। आप जानते हैं कि हमने मेक इन इंडिया कैंपेन लांच की है। इस तरह आपने मेक इट केन्या लांच की है। ये दोनों एक दूसरे की पूरक बन सकती है।

देखिए वीडियो

Newstrack

Newstrack

Next Story