TRENDING TAGS :
ऑपरेशन सिन्दूर के बाद बौखलाया पाकिस्तान! UN की शरणों में पहुंचकर देखिए क्या क्या कह डाला
Indo-PAK War: अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी क्षेत्र में बढ़ती अस्थिरता को लेकर सतर्क नजर आ रहा है।
PAK to UN: भारत द्वारा हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर सहित कई पाकिस्तानी और पाक अधिकृत क्षेत्रों में आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों के बाद पाकिस्तान ने इस पर तीव्र प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि उसने इस घटना को अंतरराष्ट्रीय मंच पर गंभीरता से उठाते हुए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को भारत की आक्रामकता से अवगत कराया है।
बयान में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि भारत की सैन्य कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ है। पाकिस्तान ने इस घटना को अपनी संप्रभुता का उल्लंघन करार देते हुए कहा है कि यह संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के विपरीत है। पाक विदेश मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सूचित किया गया है कि पाकिस्तान, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 में दिए गए आत्मरक्षा के अधिकार के अंतर्गत, अपनी पसंद के समय और स्थान पर इस आक्रमण का उचित और वैधानिक उत्तर देने का अधिकार रखता है। अनुच्छेद 51 किसी सदस्य राष्ट्र को आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करने की छूट देता है जब तक कि सुरक्षा परिषद इस मामले पर कार्रवाई न कर ले।
भारत-पाक संबंधों में तनाव और गहराने की आशंका
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक़ डार ने भी इस घटनाक्रम पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, पाकिस्तान भारत की इस आक्रामक हरकत की सख्त निंदा करता है। यह हमारी राष्ट्रीय संप्रभुता का उल्लंघन है और अंतरराष्ट्रीय नियमों की खुली अवहेलना है। हम इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष मजबूती से उठाएंगे।
विश्लेषकों का मानना है कि पाकिस्तान की यह कूटनीतिक पहल न केवल वैश्विक दबाव बनाने की कोशिश है, बल्कि वह भारत की सैन्य कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चुनौती देने की रणनीति भी अपना रहा है। हालांकि, भारत की ओर से अब तक इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस घटनाक्रम के बाद भारत-पाक संबंधों में तनाव और गहराने की आशंका जताई जा रही है, वहीं अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी क्षेत्र में बढ़ती अस्थिरता को लेकर सतर्क नजर आ रहा है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge