×

पाकिस्तान के फेमस राइटर इंतजार हुसैन की डेथ, यूपी में हुए थे पैदा

Newstrack
Published on: 3 Feb 2016 7:55 AM GMT
पाकिस्तान के फेमस राइटर इंतजार हुसैन की डेथ, यूपी में हुए थे पैदा
X

लाहौर: भारत और पाकिस्तान के फेमस राइटर इंतजार हुसैन का मंगलवार को लाहौर के एक हॉस्पिटल में डेथ हो गया। वह 92 साल के थे।

यूपी में हुए थे पैदा

इंतजार हुसैन का जन्म यूपी में बुलंदशहर के डिबाई में हुआ था लेकिन वह 1947 में पार्टिशन के बाद पाकिस्तान चले गये और वहीं बस गये।

हसरत नहीं हुई पूरी

-इंतजार हुसैन ने उर्दू में पीजी की डिग्री प्राप्त की।

-वह अंग्रेजी साहित्य में पीजी करना चाहते थे लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका।

हुसैन की प्रमुख रचनाएं

-इंतजार ने अंग्रेजी से उर्दू में अनुवाद भी किया। उनकी प्रसिद्ध किताबों में 'बस्ती', 'भारत से आखिरी खत', 'आगे सागर है', 'शहर खेद' 'जन्म -कहानियां' और 'वह जो खो गए' का नाम आता है। -इंतजार को पाकिस्तान, भारत और मध्य पूर्व में कई पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

-इंतजार ने उर्दू में लघु कथाएं, स्तंभ और उपन्यास लिखने के साथ साथ अंग्रेजी अखबारों में कॉलम भी लिखे।

ये मिला सम्मान

-2012 में लाहौर लिटरेचर फेस्टिवल में उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

-फ्रांस में 20 सितंबर 2013 को उन्हें साहित्य विश्व पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

Newstrack

Newstrack

Next Story