×

अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, चीन ने यहां छिपा कर रखे 1500 खतरनाक वायरस

चीन से फैले जानलेवा कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। इस खतरनाक वायरस ने नवंबर 2019 में चीन में फैलना शुरू किया था। इसके बाद यह वायरस पूरी दुनिया में फैल गया।

Dharmendra kumar
Published on: 30 March 2020 7:20 AM GMT
अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, चीन ने यहां छिपा कर रखे 1500 खतरनाक वायरस
X

नई दिल्ली: चीन से फैले जानलेवा कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया है। इस खतरनाक वायरस ने नवंबर 2019 में चीन में फैलना शुरू किया था। इसके बाद यह वायरस पूरी दुनिया में फैल गया। कोरोना वायरस ने चीन के बाद ईटली, ईरान, स्पेन और अमेरिकी में सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। अब तक इस जानलेवा वायरस से पूरी दुनिया में करीब 31000 लोगों की मौत हो चुकी है, तो 7 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।

अब दुनियाभर में चीन की आलोचना हो रही है और उस पर आरोप लग रहे हैं। अमेरिका ने कोरोना को कभी चाइनीज' तो कभी वुहान वायरस बताया। अब चीन पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने एक चीन के सरकारी अखबार के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसके मुताबिक चीन के हुबेई में 1500 से ज्यादा वायरस स्ट्रेन एक वायरस बैंक में रखे गए थे।

यह भी पढ़ें...नोएडा की इस कंपनी ने की बड़ी लापरवाही,19 लोगों में फैल गया कोरोना का संक्रमण

राकेश सिन्हा ने चीन के सरकारी अखबार चाइना डेली की पुरानी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने 26 मार्च को आरोप लगाया कि चीन ने दुनिया को संकट में डाला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जिस डॉक्टर ने कोरोना के बारे में देश-दुनिया को सबसे पहले बताया उसे मार डाला। राक्षसी तरीके से कोरोना को कथित रूप से नियंत्रित किया और अब दुनियाभर, जिसमें भारत अपवाद नहीं है चीन की 'कृतज्ञता' से दबे लोग उसकी इमेज ठीक करने में लगे हैं।



यह भी पढ़ें...अभी-अभी इमारत में लगी भीषण आग, कई लोग फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राकेश सिन्हा के द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में कहा गया है कि चीन में एशिया का सबसे बड़ा वायरस बैंक है जिसमें 1500 से ज्यादा वायरस स्ट्रेन रखे गए थे। चीन पर पहले भी इस बात के आरोप लगते रहे हैं कि उसने इन्फेक्शन की जानकारी को छुपाने की कोशिश की है।



बता दें कि सबसे पहले इसकी सूचना देने वाले डॉक्टर वेनियांग की मौत के बाद से भी चीन सवालों के घेरे में है। बता दें कि कोरोना वायरस का इन्फेक्शन हुबेई से ही शुरू हुआ था। देश में अब तक 81,285 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं जबकि 3,287 लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें...PM मोदी ने शेयर किया 3D वीडियो, जानिए लॉकडाउन में क्या कर रहे हैं

अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप शुरू से ही चीन को इस आपदा के लिए कोश रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने पहले कोरोना को चाइनीज वायरस बताया, सेक्रटरी ऑफ स्टेट माइक पॉम्पियो ने इस 'वुहान वायरस' का नाम दे दिया। उनके G-7 समिट के दौरान भी इसे वुहान वायरस कहे जाने पर चीन ने नाराजगी भी जताई।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story