×

पाकिस्तान में वर्षा जनित घटनाओं में सात लोगों की मौत

चित्राल जिले में भूस्खलन के कारण एक महिला समेत कम से कम तीन लोगों की जान चली गयी। पुलिस के अनुसार यह हादसा डनीन गांव में हुआ जहां पहाड़ी से विशाल मलबा नीचे एक मकान पर आ गया और उस मकान में रहने वाले सभी लोग मर गए।

Roshni Khan
Published on: 15 April 2019 11:45 AM GMT
पाकिस्तान में वर्षा जनित घटनाओं में सात लोगों की मौत
X

पेशावर: पाकिस्तान के उत्तरी पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार को वर्षा जनित दो घटनाओं में एक महिला समेत कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी।

ये भी देखें:MLA के बोल- मुसलमानों की संस्कृति है बहन-बेटियों को पत्नी के रूप में देखना

चित्राल जिले में भूस्खलन के कारण एक महिला समेत कम से कम तीन लोगों की जान चली गयी। पुलिस के अनुसार यह हादसा डनीन गांव में हुआ जहां पहाड़ी से विशाल मलबा नीचे एक मकान पर आ गया और उस मकान में रहने वाले सभी लोग मर गए।

बचाव टीम और अन्य लोगों ने मलबे से शव निकाले और उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल पहुंचा।

एक अन्य घटना में बुन्ने जिले के पहाड़ी क्षेत्र में एक गाड़ी तीक्ष्ण मोड़ पर फिसलकर नीचे एक नाले में जा गिरी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। लोगों ने नाले से शव निकाले।

ये भी देखें:कांग्रेस ने ‘येदियुरप्पा डायरी’ की लोकपाल जांच की मांग की

रविवार को पाकिस्तान के कई क्षेत्रों में वर्षा हुई थी।

(भाषा)

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story