×

तालिबान ने अफगानिस्तान में लागू किए नए नियम, यहां के नागरिक छोड़ना चाहते हैं देश

Taliban New Rule : अफगानिस्तान में तालिबान ने कई इलाकों में कब्जा कर लिया। कब्जे के साथ नियम - कानून को लागू कर दिया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 5 July 2021 8:28 AM GMT
तालिबान ने अफगानिस्तान में लागू किए नए नियम, यहां के नागरिक छोड़ना चाहते हैं देश
X

Taliban New Rule : अफगानिस्तान में तालिबान (Taliban) ने कई इलाकों में एक बार फिर कब्जा (Capture) कर लिया है। कब्जे के साथ अपने नियम - कानून (rules and regulations) को भी लागू कर दिया है। इस नियम अनुसार यहां की महिलाओं को घर से बाहर अकेले नहीं जाना है किसी न किसी के साथ जाना है। यहां के पुरुषों को दाढ़ी न कटवाने की हिदायत दी गई है।

तालिबान ने अफगानिस्तान (Afghanistan) के 419 जिलों में से 140 से अधिक जिलों को अपने कब्जे में करने का दावा किया है। जिन जिलों में तालिबान (Taliban) ने अपना कब्ज़ा कर लिया है उस जिले में अपने नए नियम (New Rules) लागू किए हैं।

लड़की की शादी पर दहेज देने पर नए नियम

सामाजिक कार्यकर्ता मेराजुद्दीन शरीफ ने बताया कि तालिबान ने लड़कियों की शादी में दहेज़ देने पर भी नए नियम बनाए हैं। अब तालिबान ने बिना सबूत के मुकदमे चलाने शुरू कर दिए हैं। इन जिलों की स्कूल, क्लीनिक बंद कर दिए गए हैं। इसक साथ रोजमर्रा के जरुरी सामानों के दाम से काफी महंगे कर दिये गए हैं।

महिलाओं को घर से बाहर अकेले नहीं जाना


50 हजार से ज्यादा अफगान नागरिक छोड़ना चाहते है देश

अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद तालिबान ने कई जिलों में अपना कब्जा कर लिया है। करीब 50 हजार से ज्यादा लोग अफगान नागरिक देश छोड़कर जाना चाहते हैं। अमेरिकी सेना की मदद करने वाले अनुवादकों सहित अन्य अफगानिस्तानियों के पड़ोसी देशों में शरण लेने की प्लानिंग कर रही है। इस काम में अमेरिका मदद कर रही है। मध्य एशिया के तीनों देशों कजाखस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान से इस मामले पर बातचीत चल रही है।

Shraddha

Shraddha

Next Story