×

पोप का पद संभालेंगे ट्रंप! व्हाइट ने पोस्ट कर दी ये चीज तो मच गया बवाल

Donald Trump as Pope: हाल ही में राष्ट्रपति ट्रंप की एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें ट्रंप को पोप जैसी पोशाक में दिखाया गया है। जिसमें उनके गले में क्रॉस और सिर पर पारंपरिक हेडगियर के साथ दिख रहे हैं।

Newstrack Network
Published on: 3 May 2025 5:10 PM IST
Donald Trump dressed as the Pope
X

Donald Trump dressed as the Pope (Photo: Social Media)

Donald Trump as Pope: अक्सर अपने हरकतों की वजह से चर्चा में रहने वाले अमेरिका राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप एकबार फिर विवादों में घिर गये हैं। दरअसल व्हाइट हाउस ने अपने ऑफिसियल हैंडल से एक AI-जेनरेटड तस्वीर शेयर की जिसमें ट्रंप पोप की ड्रेस पहने दिख रहे है। कुछ दिन पहले डोनाल्ड ट्रंप ने मजाक में कहा था कि मैं अगला पोप बनना पसंद करूंगा। अब इस तस्वीर ने लोगों को नाराज कर दिया है।

जहां कुछ यूजर्स ने इसे मजाक के रूप में लिया तो बड़ी संख्या में लोगों ने इसे दिवंगत पोप फ्रांसिस का अपमान बताया। एक यूजर ने गुस्से जाहिर करते हुये लिखा कि यह भगवान और चर्च दोनों का अपमान है। ट्रंप शैतान हैं। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि ये पूरी तरह से आत्ममुग्धता से भरा और अपमानजनक तरीका है। क्या वाकई रिपब्लिकन ऐसे व्यक्ति को अपना नेता मानते हैं?

पोप फ्रांसिस का 22 अप्रैल को 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था और ट्रंप 26 अप्रैल को वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वायर में उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। उनके निधन के बाद अब तक नए पोप की घोषणा नहीं की गई है। इस पूरे विवाद के बीच ट्रंप की ओर से 'Make Vatican Great Again' जैसे नारों का इस्तेमाल भी देखा गया।जो उनके पुराने राजनीतिक नारे 'Make America Great Again' की तर्ज पर है। हालांकि गंभीर बातचीत में ट्रंप ने न्यूयॉर्क के कार्डिनल टिमोथी डोलन को नया पोप बनने के लिए उपयुक्त बताया है। अब तक किसी अमेरिकी नागरिक को पोप नहीं चुना गया है।

Shivam Srivastava

Shivam Srivastava

Next Story