TRENDING TAGS :
जिस तुर्किये का अंधभक्त बनता है Pakistan, उसी ने पाक के साथ किया धोखा, हुई सिट्टी-पिट्टी गुम
पाकिस्तानी पासपोर्ट होल्डर को केवल दुनिया भर के 9 देश में ही वीजा फ्री एंट्री मिल सकती है जिसमें से हैती, मेडागास्कर और माइक्रोनेशिया जैसे बहुत ही छोटे देश शामिल है और वही दुनिया के चार ऐसे देश हैं जो पाकिस्तान के नागरिकों को अपने देश में प्रवेश करने से पूरी तरीके से रोकते हैं जिसमें से भारत इसराइल लीबिया और सूडान है।
भारत से हुए विवाद के बीच तुर्की ने पाकिस्तान का जमकर साथ दिया। लेकिन तुर्की द्वारा दिए गए ड्रोन पाकिस्तान के किसी भी काम नहीं आये। पूरी दुनिया के सामने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री तुर्की का बखान करते रहे कैसे उन्होंने पाकिस्तान को लोगों की जान बचाई। तुर्की के एहसान तले दबे शरीफ तुर्की के दौरे पर भी अपना शुक्रिया जताने गये। लेकिन इस करीबी दोस्त को जितना करीबी मानते हैं वह उतना भी करीबी नहीं।
दरअसल, तुर्की -पाकिस्तान में गहरी दोस्ती होने के बावजूद पाकिस्तान के लोगों का तुर्की जाना इतना भी आसान नहीं है। कई लोगों को यह नहीं पता कि तुर्की पाकिस्तान के नागरिकों को ट्रेवल वीजा इतनी आसानी से नहीं देता जितना वह पाकिस्तान की दोस्ती से अपना फायदा कमाता है। दरअसल, हम लोग जिस चीज की बात करें वह है वीजा फ्री एंट्री की, पाकिस्तान के नागरिकों को तुर्की अपने देश में बिना वीजा के एंट्री के अनुमति नहीं देता है पाकिस्तानियों को पहले वहां पर वीजा के लिए अप्लाई करना पड़ता है। हालांकि, तुर्की उनके लिए ई-वीजा की सुविधा प्रदान करता है।
पाकिस्तानियों को ई-वीजा देता है तुर्की
अगर कोई पाकिस्तानी नागरिक जिसके पास पासपोर्ट है तो वह तुर्की के वीजा के लिए अप्लाई कर सकता है। बस उसके पास एक ई-मेल आईडी, डेबिट या क्रेडिट कार्ड होना चाहिए जिसके बाद वीजा अप्लाई करने के तुर्की, पाकिस्तान के विजिटर को 30 दिनों के लिए रहने की अनुमति देता है। लेकिन एक पेंच यह है कि पाकिस्तानी पासपोर्ट को एक्सपायर होने में कम से कम 6 महीने से ज्यादा बचे होने चाहिए।
लेकिन, कुछ पाकिस्तानी लोगों के लिए वहां पर वीजा के नाम पर छूट है। जो पाकिस्तानी ,डिप्लोमेटिक पासपोर्ट और ऑफिशल पासपोर्ट रखते हैं उन्हें तुर्की में 90 दिन तक बिना वीजा के एंट्री मिल सकती है और अगर किसी पाकिस्तानी नागरिक के पास वहां का रेजिडेंट परमिट है तो तुर्की में बिना वीजा के आ जा सकता है
अज़रबैजान ने भी पाकिस्तान पर लगा रखे हैं प्रतिबंध
तुर्की ही केवल एक ऐसा देश नहीं है जो पाकिस्तान को वीजा फ्री एंट्री की सर्विस नहीं देता है। उसका दूसरा खास दोस्त अजरबैजान भी इस दौड़ में शामिल है। वह भी पाकिस्तान के नागरिकों को बिना वीजा के बिना अपने देश में एंट्री नहीं देता है। अज़रबैजान का वीजा पाने के लिए पाकिस्तानियो को ऑनलाइन वीजा के लिए अप्लाई करना पड़ता है।
बता दें, अजरबैजान एक मुस्लिम बहुसंख्यक राष्ट्र है जिसने भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान का खुलकर साथ दिया था। हालांकि, अब उसके समर्थन का उल्टा असर पड़ने लगा है क्योंकि बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटकों ने अजरबैजान का बहिष्कार कर दिया है। जिससे उसकी अर्थव्यवस्था पर नेगेटिव असर दिखने लगा है कई ट्रैवल एजेंसी में अपनी तरफ से भी बुकिंग बंद कर दिया। जिससे वहां की सरकार को तगड़ा झटका लगा है।
केवल नौ देशों में पाकिस्तानियों को वीजा फ्री एंट्री
पाकिस्तानी पासपोर्ट होल्डर को केवल दुनिया भर के 9 देश में ही वीजा फ्री एंट्री मिल सकती है जिसमें से हैती, मेडागास्कर और माइक्रोनेशिया जैसे बहुत ही छोटा देश शामिल है और वही दुनिया के चार ऐसे देश हैं जो पाकिस्तान के नागरिकों को अपने देश में प्रवेश करने से पूरी तरीके से रोकते हैं जिसमें से भारत इसराइल लीबिया और सूडान है।
Start Quiz
This Quiz helps us to increase our knowledge
AI Assistant
Online👋 Welcome!
I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!