×

Ram Mandir: सीएम योगी का अयोध्या दौरा रद्द, कोहरे के चलते उड़ान नहीं भर सका हेलिकॉप्टर

Ram Mandir: घने कोहरे के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा भी रद्द कर दिया गया है। घने कोहरे के चलते हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। जिसके चलते सीएम योगी का अयोध्या दौरा रद्द कर दिया गया है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 28 Dec 2023 6:53 AM GMT (Updated on: 28 Dec 2023 8:36 AM GMT)
ayodhya news
X

रामनगरी पहुचेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ (न्यूजट्रैक) 

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश में गुरूवार को पूरे दिन भगवान भास्कर के दर्शन नहीं हुए। कोहरे की सफेद चादर ने भास्कर की किरणों को ढक लिया। पूरे प्रदेश में शीतलहर और कोहरे के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं घने कोहरे के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा भी रद्द कर दिया गया है। घने कोहरे के चलते हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। जिसके चलते सीएम योगी का अयोध्या दौरा रद्द कर दिया गया है। संभावना जतायी जा रही है कि अगर शुक्रवार को मौसम में सुधार होने पर मुख्यमंत्री अयोध्या पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री गुरूवार को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों की समीक्षा करने वाले थे।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या पहुंचेंगे। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूर्व पीएम मोदी के अयोध्या दौरे पर उनके भव्य स्वागत के लिए युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। पीएम मोदी यहां मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट और अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे भारत एक्सप्रेस और अमृत भारत एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री का अयोध्या में रोड शो का कार्यक्रम भी होगा। प्रधानमंत्री के स्वागत के साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम किये जा रहे है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरूवार को पीएम मोदी के दौरे से पूर्व अयोध्या पहुंचने वाले थे। वह अयोध्या में पीएम मोदी के कार्यक्रम, उनके स्वागत और सुरक्षा की तैयारियों जांचने पहुंच रहे थे।

सीएम योगी का यह था कार्यक्रम

सीएम योगी गुरूवार को लगभग पांच घंटे अयोध्या में रूकने वाले थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीराम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण का जायजा लेने वाले थे। इसके बाद सर्किट हाउस आना था, जहां मुख्यमंत्री आयुक्त सभागार में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने वाले थे। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री राजधानी लखनऊ के लिए रवाना हो जाते।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story