×

Lok Sabha Chunav 2024: अखिलेश यादव बोले- भाजपा ने विकसित यात्रा से वसूले पैसे, अब भूसे के नाम पर...

Lok Sabha Chunav 2024: अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की किसान नीतियों पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि किसानों को भाजपा ने भरोसा दिलाया था कि उनकी आय दुगनी हो जाएगी। लेकिन, फसल की सही कीमत ही नहीं मिली।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh SharmaReport Sudhir Goyal
Published on: 28 April 2024 2:27 PM GMT (Updated on: 28 April 2024 2:39 PM GMT)
Moradabad News
X

जनसभा को संबोधित करते सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Pic:Newstrack)

Moradabad News: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव मुरादाबाद के बिलारी पहुंचे। सपा प्रमुख ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। हमारे लिए तीसरा चरण बहुत महत्वपूर्ण है। ये चरण बीजेपी को उनकी हैसियत बताने के लिए काफी है। उन्होनें शफीक उर रहमान बर्क का जिक्र करते हुए कहा, संभल लोकसभा से नेता जी (मुलायम सिंह) भी सांसद रह चुके हैं। तीसरे चरण की कोई भी लोकसभा सीट भाजपा नहीं जीत रही है। उन्होंने भाजपा के 400 पार के नारे पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा वालों ने 400 पार का नारा दिया है। लेकिन, पहले चरण के बाद जनता 400 का नारा भूल गई है। कंप्यूटर चलाते समय भी स्क्रीन पर 400 आता है। जनता 400 पार नहीं 400 हराने जा रही है।

उद्योगपतियों का सरकार ने माफ किया कर्ज - सपा प्रमुख

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की किसान नीतियों पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि किसानों को भाजपा ने भरोसा दिलाया था कि उनकी आय दुगनी हो जाएगी। लेकिन, फसल की सही कीमत ही नहीं मिली। जबकि डीजल, पेट्रोल, खाद, कीटनाशक दवाई बिजली महंगी हो गई हैं। उनकी कथनी और करनी में फर्क है। जबकि उन्होनें कहा था किसान विकसित होगा। विकसित यात्रा से पैसे वसूले गए। अब तो यह भूसे के नाम पर भी दबाव बना रहे हैं। इन्होंने उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया।

अग्निवीर योजना नहीं करेंगे स्वीकार- अखिलेश यादव

अब इंडिया गठबंधन ने यह तय किया है कि सरकार बनेगी तो किसानों को सम्मान और अधिकार दोनों देने का काम करेंगे। किसानों का कर्ज माफ कराने का काम करेंगे। बिना किसान के खुशहाल हुए विकसित भारत नहीं बन सकता। आगे उन्होनें कहा कि पेपर लीक हो गए, बीजेपी की सरकार ने 60 हज़ार युवाओं की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। सभी सीटों पर भाजपा का 2 लाख 25 हज़ार वोट कम हो गया है। उन्होंने सरकार की अग्निवीर योजना पर भी सवाल उठाया। अग्निवीर योजना हम कभी स्वीकार नही करेंगे। अगर भाजपा वाले एक बार और आ गए तो खाकी वालो की भी 3 साल की नौकरी खत्म हो जाएगी। जबकि हम हम लोग संविधान बचाने की बात करते हैं।

अखिलेश यादव आज संभल की लोकसभा सीट से INDIA गठबंधन के प्रत्याशी ज़िया उर रहमान बर्क के चुनाव प्रचार में जनसभा को संबोधित करने मुरादाबाद की बिलारी विधानसभा पहुंचे थे। मुरादाबाद की बिलारी और कुंदरकी विधानसभा संभल लोकसभा सीट में आती हैं। यहां 7 मई को तीसरे चरण के लिए मतदान होने हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि बिना किसान के खुशहाल हुए विकसित भारत नहीं बन सकता।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story