×

Coconut Water Ke Fayde: नारियल पानी के हैं लाजवाब फायदे, जान हैरान रह जाएंगे आप

Coconut Water Health Benefits: नारियल के पानी में विटामिन्स और मिनरल्स के अलावा ऐसे तत्व होते हैं, जिनकी शरीर को बेहद जरूरत होती है।

Coconut Water Health Benefits: गर्मी आ रही है और ऐसे मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी हो जाता है। क्योंकि शरीर में पानी की कमी होने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप नारियल पानी (Coconut Water) का इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल का पानी शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ ही शरीर के विषैले तत्वों को भी दूर करता है। इसके अलावा यह इम्युनिटी (Immunity) को मजबूत बनाता है और कई तरह की बीमारियों में फायदेमंद माना जाता है।

केवल इतना ही नहीं नारियल पानी के और भी कई फायदे हैं। नारियल के पानी में विटामिन्स और मिनरल्स के अलावा ऐसे तत्व होते हैं, जिनकी शरीर को बेहद जरूरत होती है। यह बढ़ती उम्र के असर को कम करता है और ब्लड प्रेशर व हृदय रोग के मरीजों को भी कई फायदे पहुंचाता है। कोकोनट वॉटर (Coconut Water) में कैलोरी और कोलेस्ट्रॉल बिलकुल नहीं होते, ऐसे में अगर आप डाइटिंग पर है या फिर बढ़ते वजन से परेशान हैं तो नारियल का पानी पी सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा होगा। आप चाहें तो पोस्ट वर्कआउट ड्रिंक के तौर पर भी नारियल पानी पी सकते हैं।

(कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

नारियल पानी के फायदे (Coconut Water Benefits In Hindi)

1- शरीर को रखता है हाइड्रेट

नारियल पानी शरीर को हाइड्रेटेड रखने में काफी मददगार होता है। इसके पानी में 95 पर्सेंट पानी ही होता है। इसके अलावा यह शुगर-फ्री और कई तरह के जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर है। इसे पीने से मोटापा नहीं चढ़ता और शरीर को एनर्जी मिलती है।

2- पाचन तंत्र को सुधारने में मददगार

पाचन-तंत्र यानी Digestive System को सुधारने में भी नारियल का पानी फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो कब्ज की शिकायत को दूर करता है और आंतों की सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।

3- जोड़ों का दर्द करता है कम

अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है तो आपको नारियल पानी जरूर पीना चाहिए। इसे पीने से दर्द में काफी राहत मिलती है। इसमें पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम होता है, जो मांसपेशियों और नर्वस-सिस्टम को रिलैक्स करने का काम करता है।

4- दिल के लिए है बहुत फायदेमंद

नारियल पानी कोलेस्ट्रॉल और फैट-फ्री होता है, इसलिए यह दिल के लिए भी बेहद अच्छा माना जाता है। साथ ही इसका एंटी-ऑक्सीडेंट गुण सर्कुलेशन पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।

5- मोटापा घटाने में मददगार

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो नारियल का पानी इसमें आपकी मदद करत सकता है। क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है और यह फैट फ्री होता है। साथ ही नारियल पानी के सेवन से आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती, जिससे आपको थोड़ी थोड़ी देर में कुछ खाने की जरूरत नहीं होगी।

6- पोषक-तत्वों से भरपूर

नारियल पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे जरूरी मिनरल्स से भरपूर होता है। इसमें विटामिन ई की भी मात्रा काफी ज्यादा होती है। साथ ही इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेन्ट उम्र के असर को रोकने में काफी मददगार है।

7- ब्लड-प्रेशर को करता है नियंत्रित

नारियल के पानी में मौजूद पोटैशियम ब्लड-सर्कुलेशन और ब्लड-प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करती है। बीपी के मरीजों को नारियल पानी का सेवन करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Shreya

Shreya