×

Study Report : भारत में हिन्दुओं की आबादी में काफी गिरावट, जानिए मुसलमानों की जनसंख्या में कितना हुआ इजाफा?

Study Report : दुनिया में तेजी से बढ़ रही आबादी पर हमेशा चर्चा होती रही है, इसे लेकर कई बार कानून लागू करने की बात भी सामने आई है। हालांकि इस बीच एक रिपोर्ट आई है, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 8 May 2024 1:01 PM GMT
India News
X

सांकेतिक तस्वीर (Photo - Social Media)

Study Report : दुनिया में तेजी से बढ़ रही आबादी पर हमेशा चर्चा होती रही है, इसे लेकर कई बार कानून लागू करने की बात भी सामने आई है। हालांकि इस बीच एक रिपोर्ट आई है, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दरअसल, भारत में वर्ष 1950 से 2015 के बीच यानी 65 साल बहुसंख्यक हिन्दुओं की आबादी में काफी गिरावट देखी गई है, जबकि मुसलमानों की आबादी में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। भारत में मुसलमानों की आबादी में लगभग 5 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। यह खुलासा प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति के अध्ययन रिपोर्ट से हुआ है। समिति ने अपने अध्ययन में कुल 167 देशों को शामिल किया है।

स्टडी रिपोर्ट के अुनसार, सन् 1950 में भारत की जनसंख्या में हिन्दुओं की आबादी 84 फीसदी थी, जो 2015 में घटकर 78 फीसदी रह गई है। कुल मिलाकर 65 सालों मे हिन्दुओं की आबादी में 6 फीसदी की गिरावट आई है। यही नहीं, इसी अवधि में पारसी और जैन समुदाय की आबादी में भी गिरावट दर्ज की गई है, जबकि मुसलमानों की संख्या में पांच फीसदी, सिखों की संख्या में 6.58 फीसदी, इसाइयों की संख्या में 5.38 फीसदी की बढ़ोतरी की देखी गई है। 65 साल पहले भारत की आबादी में मुसलमानों की हिस्सेदारी 9.84 फीसदी थी, जो अब बढ़कर 14.09 फीसदी हो गई है।

यहां भी बहुसंख्यक आबादी में आई गिरावट

स्टडी रिपोर्ट के अुनसार, भारत की ही नहीं म्यांमार में भी बहुसंख्यकों की आबादी में काफी गिरावट देखी गई है, जो भारत के बाद दूसरे नंबर पर है। म्यांमार में बहुसंख्यक बौद्ध समुदाय की आबादी में 10 फीसदी गिरावट आई है। इसके अलावा नेपाल की भी भारत जैसी ही स्थिति है, यहां भी बहुसंख्यक हिंदुओं की आबादी में 3.6 फीसदी कमी देखी गई है। हालांकि दुनिया के ट्रेंड को देखते हुए भारत में स्थिरता एक पाई गई है। स्टडी में कहा गया है कि भारत में अल्पसंख्यकों को न सिर्फ संरक्षण प्राप्त है, बल्कि उनकी जनसंख्या में तेजी से इजाफा भी हो रहा है।

मुसलमानों की आबादी में काफी बढ़ोतरी

स्टडी के अनुसार, भारत ही नहीं पड़ोसी देशों - पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में मुसलमानों की संख्या में काफी इजाफा देखने को मिला है। बांग्लादेश में मुसलमानों की संख्या में 18.5 फीसदी, पाकिस्तान में 3.75 फीसदी और अफगानिस्तान में 0.29 फीसदी का इजाफा हुआ है। यही नहीं, बौद्ध बहुल आबादी वाले श्रीलंका और भूटान में भी बहुसंख्यकों की आबादी तेजी से बढ़ी है। बीते 65 सालों में भूटान में बौद्धों की संख्या में 17.6 फीसदी और श्रीलंका में 5.25 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गइ है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story