×

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting: यूपी में 10 सीटों पर वोटिंग खत्म, सभी सीटों पर 55 प्रतिशत से अधिक मतदान

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत यूपी की 10 सीटों के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरु हुआ था। इन सीटों में संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली शामिल हैं।

Jugul Kishor
Published on: 7 May 2024 10:00 AM GMT (Updated on: 7 May 2024 3:47 PM GMT)
UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting: यूपी में 10 सीटों पर वोटिंग खत्म, सभी सीटों पर 55 प्रतिशत से अधिक मतदान
X

UP Lok Sabha Election Phase 3 Voting Live: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत यूपी की 10 सीटों पर आज मतदान हुआ। इन सीटों में संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली शामिल है। सुबह सात बजे से शुरु हुआ मतदान शाम छह बजे तक चला। आज के मतदान के साथ उत्तर प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं की साख जुड़ी हुई है। यादव कुनबे के तीन सदस्य चुनावी मैदान में हैं। बदायूं से सपा की टिकट से दिग्गज नेता शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव चुनावी मैदान में हैं। वहीं मैनपुरी से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव प्रत्याशी हैं। साथ ही फिरोजाबाद सीट से रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा एटा से यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह की साख भी दांव पर है।

पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत

उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर मतदान समाप्त हो गए हैं। शाम पांच बजे तक सभी सीटों पर 55 प्रतिशत से अधिक मतदान हुए। संभल में सबसे अधिक 61.10 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सबसे कम मतदान प्रतिशत आगरा का रहा। आगरा में शाम पांच बजे तक 51.53 प्रतिशत वोट पड़े। अन्य सभी सीटों पर भी मतदान प्रतिशत 50 से ऊपर रहा। पांच बजे तक हाथरस में 54.54 प्रतिशत, फतेहपुर सीकरी में 54.93 प्रतिशत, एटा में 57.07 प्रतिशत, फिरोजाबाद में 56.27 प्रतिशत, मैनपुरी में 55.58 प्रतिशत, आंवला में 54.73 प्रतिशत, बरेली में 54.21 प्रतिशत और बदायूं में 52.77 प्रतिशत मतदान हुआ।

Live Updates

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story