×

भारत में लॉन्च हुआ Google Wallet App, जानें GPay से कितना है अलग

Google Wallet App vs GPay: वॉलेट गूगल पे (Google Pay) से बहुत अलग होने वाला है। इस ऐप की मदद से डॉक्यूमेंट्स को स्टोर किया जा सकता है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 8 May 2024 12:18 PM GMT
भारत में लॉन्च हुआ Google Wallet App, जानें GPay से कितना है अलग
X

Google Wallet App vs GPay: भारत में गूगल ने Google Wallet लॉन्च कर दिया है। इससे यूजर्स को कई फायदे मिलने वाले हैं। ये वॉलेट गूगल पे (Google Pay) से बहुत अलग होने वाला है। इस ऐप की मदद से डॉक्यूमेंट्स को स्टोर किया जा सकता है। साथ ही इस ऐप में गिफ्ट कार्ड मूवी टिकट बोर्डिंग पास जैसे कई चीजों को भी स्टोर कर सकते हैं। इसके अलावा भी गूगल वॉलेट में कई सारी सुविधाएं मिलेंगी। तो ऐसे में आइए जानते हैं Google Wallet App के बारे में। साथ ही जानते हैं Google Wallet App जो है वे GPay से अलग कैसे है:

गूगल वॉलेट ऐप से कैसे अलग है गूगल पे (Google Wallet App vs GPay):

गूगल वॉलेट ऐप का इंतजार भारतीय यूजर्स को काफी समय से था। दरअसल अब गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर इस वॉलेट को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, कई यूजर को इस वॉलेट का एक्सेस पहले ही मिल गया था। इस वॉलेट का इस्तेमाल आप गिफ्ट कार्ड, मूवी टिकट, बोर्डिंग पास जैसी कई चीजों को स्टोर किया जा सकता है। हालांकि, आप गूगल वॉलेट के जरिए पेमेंट नहीं कर सकते हैं। ये ऐप पेटीएम वॉलेट (Paytm Wallet) या अमेजन वॉलेट (Amazon Wallet) से बिलकुल अलग है। ये ऐप Gpay से भी अलग है।


जानकारी के लिए बता दें कि, गूगल वॉलेट में फ्लाइट पास, ट्रांजिट कार्ड्स, इवेंट टिकट, बोर्डिंग पास जैसे चीजों को स्टोर करने की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं गूगल वॉलेट की मदद से Flipkart पर मिलने वाले सुपरकॉइन, Shoppers Stop और बाकी ब्रांड के गिफ्ट कार्ड को भी स्टोर किया जा सकता है। इसके अलावा सभी कार्ड को स्टोर करने से ये सभी कार्ड एक जगह पर आसानी से मिल जाएंगे। बता दें कि, गूगल वॉलेट Apple Wallet की तरह काम करता है। हालांकि, गूगल पे से गूगल वॉलेट काफी अलग है। गूगल पे में आप यूपीआई (UPI) की मदद से पेमेंट कर सकते हैं। वहीं, गूगल वॉलेट में आप कार्ड्स, डॉक्यूमेंट्स आदि को स्टोर कर सकते हैं।

वहीं गूगल वॉलेट का इस्तेमाल एंड्रॉयड फोन के अलावा Wear OS वाली वॉच में भी कर सकते हैं। इसके अलावा गूगल वॉलेट में पास ऐड ऑन (Pass Add-On) का फीचर दिया गया है। इसके लिए आपको Gmail पर ये फीचर इनेबल करना पड़ेगा। जिसके बाद ही Gmail पर आए पास ऑटोमेटिक गूगल वॉलेट में जमा हो सकेगा। बता दें कि, इन पास को एक्सेस करने के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करना ही जरूरी होगा।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story