×

Mahoba News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से बड़ा हादसा, एक दर्जन महिलाएं घायल

Mahoba News: मंदिर से पूजा कर लौट रही महिला श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर में दो दर्जन महिलाएं सवार थी जिनमें एक दर्जन गंभीर रूप से घायल हो गई।

Imran Khan
Report Imran Khan
Published on: 13 May 2024 3:50 PM GMT
Mahoba News
X

Mahoba News (Pic:Newstrack) 

Mahoba News: महोबा में बीमार पुत्र की मन्नत के लिए मंदिर से पूजा कर लौट रही महिला श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलटने से बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर में दो दर्जन महिलाएं सवार थी जिनमें एक दर्जन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में सभी का इलाज किया जा रहा है।

मन्नत मांगने गए थे श्रद्धालु

यह दर्दनाक सड़क हादसा जनपद के श्रीनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ननौरा गांव स्थित बाघराजन मंदिर का है। बताया जाता है कि कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के बगवाहा गांव निवासी सतीश की पत्नी शीला अपने पुत्र हिरदेश और नाती पारस की बीमारी से परेशान चल रही थी। दोनों का इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है। इनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना कर मन्नत की गई थी। दोनों की बीमारी में सुधार होने के चलते शीला परिवार और गांव की अन्य महिलाओं के साथ मन्नत के लिए बाघराजन मंदिर सुहागलें पूजा करने गई थी। जहां पूजा अर्चना के बाद सभी महिला श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर वापस अपने गांव लौट रहे थे तभी अचानक मंदिर के पास ही ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और इससे पहले चालक कुछ समझ पाता ट्रॉली पलट गई।

घायलों का इलाज जारी

ट्रैक्टर ट्राली में दो दर्जन महिलाएं सवार थी। जिसके चलते बड़ा हादसा हो गया। ट्रॉली में सवार एक दर्जन महिलाएं घायल हुई है। मन्नत करने गई 55 वर्षीय शीला सहित भूरी, माया, रानी, राधा, मूर्ति, मिथिलेश, देवकुंवर,पिंकी, रंजना, मिथला और राधा घायल हो गई। मंदिर में हादसा होते देख अन्य महिला श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों द्वारा सभी का इलाज किया जा रहा है। महिला श्रद्धालुओं के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story