×

Raebareli News: ऊंचाहार में प्रियंका ने किया प्रचार, राहुल के लिए मांगा वोट

Raebareli News: कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वोट मांगा। आज वो ऊंचाहार विधानसभा के तमाम क्षेत्रों में जनसंपर्क के लिए पहुंची थीं।

Narendra Singh
Published on: 15 May 2024 12:46 PM GMT
Raebareli News
X

जनसभा में प्रियंका गांधी। (Pic: Newstrack)

Raebareli News: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रायबरेली में लगातार चुनाव प्रचार कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार राहुल गांधी के पक्ष में आज वोट मांगने ऊंचाहार पहुंची। यहां उन्होंने तमाम जगहों पर जनता को संबोधित किया। इस जनसंपर्क के दौरान एक पीड़ित अनवर को प्रियंका गांधी ने स्टेज पर बुला लिया और उसकी समस्या सुनने लगी। पीड़ित अनवर ने बताया कि वह आज 3 साल से लगातार अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रहा है। मुख्यमंत्री से भी उसने कई बार शिकायत की लेकिन उसकी समस्या दूर नहीं हुई। पीड़ित अनवर ने बताया कि आज वह 3 साल से अपना निवास हथगाम गांव जिला फतेहपुर छोड़कर रायबरेली ऊंचाहार में रह रहा है।

कांग्रेस की विचारधारा सेवा करने की

अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने कहा कि हम चाहते हैं कि पंचायत, प्रधान, कोटेदार मजबूत हों। हम प्रयास करेंगे कि जो कोटेदार कम कमाता है, उसकी कमाई बढ़े ताकि कोई उसपर दबाव न डाल सके। हम चाहते हैं कि आपके निर्णय गांव में ही हों। प्रधानों को स्वतंत्रता मिले। यही सपने आपके लिए इंदिरा जी और राजीव जी ने देखे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा जनता की सेवा करने की है। कांग्रस सरकार ने भोजन का अधिकार कानून बनाया, जिसके तहत आज आपको सरकार से राशन मिलता है। हमारी सरकार शिक्षा का अधिकार लाई ताकि बच्चे शिक्षित हों। रोजगार का अधिकार लाई ताकि आपको रोजगार मिले। भाजपा की विचारधारा इसके उलट है। वे गरीबों, किसानों और आम जनता को कुछ देना नहीं चाहते।


कांग्रेस अध्यक्ष ने की जनसभा

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रचार के लिए रायबरेली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे। उन्होंने हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के पक्ष में चुनावी जनसभा किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने जहां एक तरफ केंद्र की मोदी सरकार को महंगाई, मणिपुर मामला, महिला सुरक्षा, और बेरोजगारी के मुद्दों पर घेरा। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की पांच न्याय व 25 गारंटी को जनता के बीच में रखा। उन्होंने जनता से अपील किया कि रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाए, जिससे बेरोजगारी व महंगाई से निजात मिले।

मनोज पांड़े होंगे भाजपा में शामिल

वही ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज कुमार पांडे को गृहमंत्री अमित शाह द्वारा 17 तारीख को ऊंचाहार में एक जनसभा कर के बीजेपी में शामिल करेंगे। कार्यक्रम की रूप रेखा बनानाने में ऊंचाहार से विधायक मनोज कुमार पांडे ने जनसभा स्थल का निरीक्षण किया।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story