×

15 May 2024 Aaj Ka Love Rashifal :बुधवार को किस राशि के संबंध किसके होंगे तार-तार ,जानिए आज का लव राशिफल

15 May 2024 Aaj Ka Love Rashifal :बुधवार को किसका बिजनेस बढ़ेगा, किसे पड़ेगी सेहत की मार, संबंध किसके होंगे तार-तार जानिए मेष से मीन तक राशियों की आज की भविष्यवाणी, पढ़ें आज का लव राशिफल, दैनिक प्रेम राशिफल, आज का राशिफल - NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 15 May 2024 12:16 AM GMT
15 May 2024 Aaj Ka Love Rashifal :बुधवार को किस राशि के संबंध किसके होंगे तार-तार ,जानिए आज का लव राशिफल
X

Aaj Ka Rashifal 15 May 2024 (आज का राशिफल 15 मई २०२४ का राशिफल): हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल (Daily Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन 15 मई 2024 बुधवार कुछ लोगों के लिए अच्छा और कुछ के लिए बुरा परिणाम लेकर आ सकता है। आज का दिन 12 राशियों के जातक के लिए बिजनेस , सेहत , संबंध और प्यार के लिए खास रहने वाला है जानने के लिए देखिए आज का राशिफल....

आनेवाला कल 15 मई 2024 बुधवार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि चंद्रमा सिंह राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 15 मई 2024 बुधवार कल की भविष्यवाणी...

15 May 2024 Ka Mesh Rashifal आज का मेष राशिफल
आज का मेष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन स्वास्थ्य संबंधी किसी पुरानी समस्या से आज राहत महसूस करेंगे। आपको शारीरिक और मानसिक सुकून मिलेगा। आपका कोई विशेष प्रयोजन भी हल होने वाला है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आंतरिक छुपी हुई प्रतिभा को रचनात्मक संबंधी कार्यों में लगाए।

धन-संपत्ति ( Money) व्यवसायिक काम में सुधार से मुनाफा होगा।

सेहत ( Health) शारीरिक कष्ट से परेशाना रहेंगे।

करियर ( Career) नौकरी पेशा लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

प्यार ( Love) प्रेम में चल रही परेशानियों से छुचकारा मिलेगा।

परिवार ( Family) परिवार में बच्चों को नई उपलब्धि हासिल होगी,इससे परिवार में खुशी रहेगी।

उपाय ( Remedy) लक्ष्मी-श्रीविष्णु के पूजन से समृद्धि बनी रहती है।

पूर्वाभास (Forecast) नौकरी की संभावना है।

शुभ अंक (Lucky Number) 2

15 May2024 Ka Vrish Rashifal आज का वृष राशिफल

आज का वृष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन कुछ विवादित परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। मन में कोई अज्ञात डर भी आपको परेशान कर सकता है। हालांकि कोई नजदीकी मित्र या रिश्तेदार आपको इस समस्या से उबरने में आपकी मदद भी करेगा। कुछ समय खुद के अवलोकन में भी जरूर लगाए।

धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेने में जल्दी ना करें,अन्यथा नुकसान होगा।

सेहत ( Health) पिता की सेहत अचानक खराब होने से मन दुखी रहेगा।

करियर ( Career) नौकरी या पढ़ाई में मेहनत के बल पर सफलता हासिल करेंगे।

प्यार ( Love) प्रेम संबंध को लेकर जातक में रोमांच रहेगा।

परिवार ( Family) माता-पिता की सेवा कर अपनी गलतियों के लिए प्रायश्चित करेंगे।

उपाय ( Remedy) वट वृक्ष के पत्ते पर आटे का दिया जलाने से पारिवारिक सुख मिलता है।

पूर्वाभास (Forecast) आपके कीमती सामान की चोरी हो सकती है।

शुभ अंक (Lucky Number) 4

15 May 2024 Ka Mithun Rashifal आज का मिथुन राशिफल

आज का मिथुन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन बिजनेस के सिलसिले में दिन अच्छा रहेगा। इनकम सोर्स बढ़ाने का कोई मौका मिल सकता है। कार्य स्टाफ की मदद से सुचारू रूप से व्यवस्थित होते जाएंगे। सरकारी सेवारत लोगों को तो अतिरिक्त कार्यभार संभालना पड़ेगा। तनाव लेने की बजाय अपना कार्य क्षमता बनाए रखें।

धन-संपत्ति ( Money) किराने के व्यवसायियों को लाभ होगा।

सेहत ( Health) सेहत पर जातक का अधिक पैसा खर्च होगा, सतर्क रहें।

करियर ( Career) परिश्रम से ही जातक को पढ़ाई और काम में सफलता मिलेगा।

प्यार ( Love) साथी के साथ अंतरंग पलो का आनंद लेंगे।

परिवार ( Family) परिवार को जातक के प्रेम संबंध को लेकर एतराज रहेगा।

उपाय ( Remedy) पीपल के पेड़ में दिया जलाएंगे तो कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

पूर्वाभास (Forecast) रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा।

शुभ अंक (Lucky Number) 2

15 May 2024 Ka Kark Rashifal आज का कर्क राशिफल

आज का कर्क राशिफल बताता है कि इस राशि के आज जातक आज का दिन अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। प्रसन्नता रहेगी। धनार्जन होगा। व्यापारिक उन्नति होगी। अनायास किसी समस्या का समाधान हो सकता है। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करना जरूरी है।

धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय को लेकर विस्तार की योजना बनाएंगे।

सेहत ( Health) सेहत बढ़िया रहेगा।

करियर ( Career) नौकरी में पदोन्नति की संभावना है।

प्यार ( Love) प्रेम संबंधों में अनुकूलता बनी रहेगी।

परिवार (Family) काम और निजी संबंधों में परिवार का साथ मिलने से मन खुश होगा।

उपाय ( Remedy) मंदिर में 5 नारियल चढाए, 4 बांट दें एक रख लेंगे तो परेशानी दूर होगी।

पूर्वाभास (Forecast) मां को लेकर मांगलिक आयोजन में जाना पड़ सकता है।

शुभ अंक (Lucky Number) 3

15 May 2024 Ka Singh Rashifal आज का सिंह राशिफल

आज का सिंह राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन घर में अशांति रह सकती है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। तनाव रहेगा। जल्दबाजी न करें। नौकरी, व्यवसाय में इच्छित वातावरण तैयार होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यों में सफलता की संभावना है।

धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में सामान्य स्थिति रहेगी।

सेहत ( Health) छोटी-मोटी परेशानियों का आना-जाना लगा रहेगा।

करियर ( Career) ऑफिस में काम की जिम्मेदारी बढ़ने से दबाव महसूस करेंगे।

प्यार ( Love) निजी संबंधों में प्रेम बना रहेगा और घरवालों का साथ भी।

परिवार ( Family) पारिवार के सम्मान का किसी सदस्य की वजह से नुकसान हो सकता है।

उपाय ( Remedy) कमलगट्टे का माला लक्ष्मी जी को अर्पित करें।

पूर्वाभास (Forecast) बच्चे को चोट लगने से जातक की परेशानी बढेगी।

शुभ अंक (Lucky Number) 5

15 May 2024 Ka Kanya Rashifal आज का कन्या राशिफल

आज का कन्या राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिननई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रसन्नता रहेगी। पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा। आजीविका में प्रगति होगी। समय का दुरुपयोग न करें। अधिकारी कामकाज में सहयोग करेंगे। शत्रु भय रहेगा।

धन-संपत्ति ( Money) व्यवसायिक गतिविधियों में तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

सेहत ( Health) सेहत अच्छा रहेगा। यात्रा से बचेंगे तो बढ़िया है.

करियर ( Career) ऑफिस में जातक के कामों की हर जगह तारीफ होगी।

प्यार ( Love) दांपत्य जीवन में प्यार बना रहेगा।

परिवार ( Family) माता-पिता की खराब सेहत की वजह से परिवार की परेशानी बढ़ेगी।

उपाय ( Remedy) पंचमुखी दिया जलाने से अचानक धन लाभ होगा।

पूर्वाभास (Forecast) शादी की तैयारी में व्यस्त रहेंगे।

शुभ अंक (Lucky Number) 6

15 May 2024 Ka Tula Rashifal आज का तुला राशिफल

आज का तुला राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन कष्ट, भय, तनाव का माहौल बनेगा। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। शत्रु पक्ष से सतर्क रहें। आपके कार्यों की परिवार एवं समाज में प्रशंसा होगी। संतान की मदद से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में नए अनुबंधों से लाभ होगा।

धन-संपत्ति ( Money) ज्वेलरी के कारोबारियों को लाभ होगा।

सेहत ( Health) अच्छे खानपान और बढ़िया दिनचर्या की वजह से सेहत लाभ मिलेगा।

करियर ( Career) नौकरी कर रहे लोगों की काम की तारीफ और पदोन्नति होगी।

प्यार ( Love) वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

परिवार ( Family) किसी शादी या मांगलिक आयोजन में परिवार का साथ मिलने से मजबूती आएगी।

उपाय ( Remedy) मंदिर में घी का दीपक जलाएंगे तो व्यवसायिक बाधा दूर होगी।

पूर्वाभास (Forecast) जमीन में निवेश करेंगे।

शुभ अंक (Lucky Number) 7

15 May 2024 Ka Vrishchik Rashifal आज का वृश्चिक राशिफल

आज का वृश्चिक राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिनघर-परिवार की चिंता रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बाहरी सहायता प्राप्त होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अनायास समस्या सुलझेगी। व्यापार-व्यवसाय में आशानुकूल स्थिति बनेगी। संत-समागम होगा।

धन-संपत्ति ( Money) व्यवसाय में दोस्तों या प्रतिद्वंदियों की मदद से काम बनेगा।

सेहत ( Health) जातक को अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

करियर ( Career ) नौकरी में दिन मिलाजुला रहेगा।

प्यार ( Love) प्रेम संबंध में अलगाव की स्थिति बनेगी।

परिवार ( Family) सामाजिक सरोकार के काम से परिवार के लोग जुटेंगे।

उपाय ( Remedy) सुंदर कांड के पाठ से संतान सुख मिलेगा।

पूर्वाभास(Forecast) बच्चों की जरूरतें पूरी करेंगे।

शुभ अंक (Lucky Number) 2

15 May 2024 Ka Dhanu Rashifal आज का धनु राशिफल

आज का धनु राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। शुभ समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य कर पाएँगे। अनसोचे काम होंगे। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार अच्छा चलेगा। कुसंगति से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।

धन-संपत्ति ( Money) पिता के सहयोग से कारोबार को आगे बढ़ाएंगे

सेहत ( Health) सेहत बढ़िया रहेगा।

करियर ( Career) नौकरी और करियर में जातक को आगे बढ़ने के कई मौके मिलेगें।

प्यार (Love) जातक के दिल की बात साथी तक पहुंचने से मन खुश रहेगा।

परिवार ( Family ) बच्चों की तरक्की से परिवार का मान बढ़ेगा।

उपाय ( Remedy) शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएंगे तो नौकरी की परेशानी दूर होगी।

पूर्वाभास (Forecast) जातक को आग से बचना चाहिए।

शुभ अंक (Lucky Number) 4

15 May 2024 Ka Makar Rashifal आज का मकर राशिफल

आज का मकर राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शुभ समय। देव दर्शन हो सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। बाहरी सहयता मिलेगी। रुके कार्य बनेंगे। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। सोच-समझकर व्यय करें। पारिवारिक समस्याओं का हल सूझ-बूझ से करेंगे। व्यापार लाभप्रद रहेगा।

धन-संपत्ति ( Money) कारोबार में जातक को धन लाभ होगा।

सेहत ( Health) सेहत को लेकर परेशान न हो।

करियर (Career) नौकरी वाले जातक का प्रयास सार्थक रहेगा।

प्यार (Love) प्रेम संबंध में साथी के विचारों से मेल नहीं खाएंगे।

परिवार ( Family) परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे।

उपाय ( Remedy) गणेश पूजन में दूब अर्पित करें।

पूर्वाभास (Forecast) पत्नी को खास तोहफा देंगे।

शुभ अंक (Lucky Number) 1

15 May 2024 Ka Kumbh Rashifal आज का कुंभ राशिफल

आज का कुंभ राशिफल बताता है कि आज इस राशि के जातक आज का दिन वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें। बकाया वसूली होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। धनार्जन होगा। आलस्य को त्यागकर प्रत्येक काम समय पर करें। व्यापार अच्छा चलेगा। परोपकारी स्वभाव होने के कारण दूसरों की मदद करके सुख अर्जित करेंगे।

धन-संपत्ति (Money) व्यवसाय को लेकर तालमेल बिठाकर चलेंगे तो लाभ होगा।

सेहत ( Health) सेहत को लेकर सतर्क रहे और माइग्रेन से परेशान रहेंगे।

करियर (Career) शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देंगे।

प्यार (Love) प्यार में साथी के साथ अनबन होगी।

परिवार( Family) आज जातक पर माता-पिता आशीर्वाद बना रहेगा।

उपाय (Remedy) गणेश पूजन और बुधवार का व्रत करें।

पूर्वाभास ( Forecast) लाल रंग का वाहन खरीदें।

शुभ अंक (Lucky Number) 8

15 May 2024 Ka Meen Rashifal आज का मीन राशिफल

आज का मीन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन यात्रा मनोरंजक रहेगी। वरिष्‍ठ जन सहयोग करेंगे। भेंट व उपहार की प्रा‍प्ति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनलाभ के अवसर आएँगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। अहम का भाव मन में न पनपने दें। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा।

धन-संपत्ति (Money) व्यवसाय में रुका हुआ पैसा मिलेगा।

सेहत (Health) स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। बाहर ना जाएं।

करियर ( Career) ऑफिस में बिना सोचें लिया फैसला नुकसानदेय होगा।

प्यार (Love) शक और गलतफहमी की वजह से रिश्तों में दरार आएगा।

परिवार (Family) परिवार के लोगों का साथ मिलेगा, लेकिन कड़वी बातों से दिल टूट जाएगा।

उपाय ( Remedy) गणेश स्तुति से दिन का शुरुआत करें।

पूर्वाभास (Forecast) बच्चों को चोट लगेगी।

शुभ अंक (Lucky Number) 2


राशिफल ज्ञान

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो सामान्य दैनिक राशिफल ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल क्या होता है?


ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?न्यूजट्रैक.कॉम पर हम हर रोज दैनिक राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी दैनिक फलादेश देख सकते हैं।


राशिफल की गणना किस पर आधारित है?


जो दैनिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए दैनिक राशिफल एक सामान्य भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।


15 May 2024 Ka Love Rashifal- 15 May 2024 आज का राशिफल 15May 2024 ,15मई 2024 का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal, Today's Rashifal, Aaj Ka horoscope and Daily Zodiac, Daily Horoscope Astrology Remedies , आज का लव राशिफल, आज का मीन राशिफल, कल 15मई का राशिफल, कल का कुंभ राशिफल, kal ki bhavishyavani vrishchik 15 May 2024 Aaj Ka Love Rashifal,ok google aaj ka rashifal 15May 2024, Aaj Ka Rashifal 15 मई 2024 का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, Daily Rashifal, Today's Rashifal, Aaj Ka, horoscope and Daily Zodiac, Daily Horoscope Astrology Remedies,15 मई 2024 का व्यवसायिक राशिफल, कुंभ राशि के जीवनसाथी का हाल,मेष राशिफल, वृष राशिफल, मिथुन राशिफल, कर्क राशिफल, सिंह राशिफल, कन्या राशिफल, तुला राशिफल, वृश्चिक राशिफल, धनु राशिफल, मकर राशिफल, कुंभ राशिफल, मीन राशिफल 15 May 2024 aaj ka makar rashi ki kismat, meen ka business Mesh Rashi, Vrish Rashi, Mithun Rashi ,Kark Rashi , Singh Rashi , Kanya Rashi, Tula Rashi, Vrishchik Rashi, Dhanu Rashi, Makar Rashi, Kumbh Rashi, Meen Rashi , 15 May 2024 Rashifal Astrology,15 May Ka Rashifal in Hindi, Aaj Ka Rashifal 15 May 2024,15 मई 2024 राशिफल, Horoscope Today,गुरुवार 15 मई 2024का राशिफल, sunday Rashifal Daily Horoscope 15 May 2024,Today Zodiac Sign Astrological Prediction

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story