×

Election 2024 : 'नौ दिन बीते गए, पर कांग्रेस ने उनकी तीन चुनौतियों का कोई जवाब नहीं दिया', जानिये और क्या बोले पीएम मोदी

Election 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (02 May 2024) को गुजरात के जामनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर करारा हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी को तीन चुनौतियां देते हुए लिखित में जवाब मांगा है।

Rajnish Verma
Written By Rajnish Verma
Published on: 2 May 2024 3:42 PM GMT (Updated on: 2 May 2024 3:43 PM GMT)
Election 2024 : नौ दिन बीते गए, पर कांग्रेस ने उनकी तीन चुनौतियों का कोई जवाब नहीं दिया, जानिये और क्या बोले पीएम मोदी
X

Election 2024 : लोकसभा चुनाव - 2024 को लेकर राजनीतिक दलों के बीच घमासान तेज हो गया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार (02 May 2024) को गुजरात के जामनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर करारा हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी को तीन चुनौतियां देते हुए लिखित में जवाब मांगा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जामनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये चुनाव कांग्रेस दो रणनीतियों पर लड़ रही है। उनकी पहली रणनीति समाज को जाति के आधार पर बांटने की है और दूसरी तुष्टीकरण की राजनीति के जरिए अपने वोट बैंक को एकजुट करने की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब चुनाव में अपने मुख्य मकसद के लिए पूरी ताकत लगा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस संविधान में बदलाव करके एससी, एसटी और ओबीसी के कोटे का आरक्षण छीनकर धर्म के आधार पर मुसलमानों को देना चाहती है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस को दी ये तीन चुनौतियां

पीएम मोदी ने कहा कि मैने कांग्रेस को तीन चुनौतियां दी थीं, लेकिन 9 दिन बीत गए हैं अभी तक उन्होंने मुझे इसका जवाब नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि मेरी पहली चुनौती है, क्या कांग्रेस लिखित में देगी कि वह संविधान में बदलाव नहीं करेगी और मुस्लिमों को धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं देगी? दूसरा, धर्म के आधार पर आरक्षण देकर एससी, एसटी और ओबीसी के हक को नहीं मारा जाएगा, क्या कांग्रेस ये लिखकर देगी? और तीसरा, क्या वे लिखित में देंगे कि उनकी राज्य सरकारें ओबीसी के कोटा में डाका डालकर मुसलमानों को आरक्षण देने के लिए कोई गुप्त एजेंडा नहीं चलाएंगी? इसे लेकर कांग्रेस चुप है, इसका मतलब कुछ तो गड़बड़ है।

पूरे देश में कर्नाटक मॉडल लागू करना चाहती है कांग्रेस

बता दें कि पीएम मोदी बीते कई दिनों से कांग्रेस पर हमलावर हैं। चुनावी रैलियों में वह कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी देशभर में कर्नाटक मॉडल को लागू करना चाहती है। कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने रातोंरात मुसलमानों को ओबीसी बना दिया है। यही नहीं, ओबीसी के हिस्से के 27 फीसदी आरक्षण में डाका डालकर मुसलमानों को दिया। पीएम मो कहना है कि कांग्रेस यही कर्नाटक मॉडल को पूरे देश में लागू करेगी।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story