×

CSK vs PBKS: आईपीएल 2024 में पहली बार आउट हुए MS Dhoni

CSK vs PBKS MS Dhoni Frist Time Out in IPL 2024: इसी मैच के साथ एमएस धोनी आईपीएल 2024 में पहली बार आउट भी हुए, लेकिन अभी तक भी कोई गेंदबाज माही का विकेट नहीं ले सका है

Sachin Hari Legha
Published on: 1 May 2024 5:33 PM GMT
IPL 2024 CSK vs PBKS MS Dhoni
X

IPL 2024 CSK vs PBKS MS Dhoni (Photo. IPL)

IPL 2024 CSK vs PBKS MS Dhoni: पंजाब किंग्स के खिलाफ एम चिदंबरम में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल का 49वां मैच खेल रही है। मैच में सीएसके की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। जिसमें चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाए। हालांकि उनसे ज्यादा महेंद्र सिंह धोनी के 14 रन फैंस को सबसे अधिक पैसा वसूल लगे। इसी मैच के साथ एमएस धोनी आईपीएल 2024 में पहली बार आउट भी हुए, लेकिन अभी तक भी कोई गेंदबाज माही का विकेट नहीं ले सका है।

MS Dhoni आईपीएल में पहली बार हुए आउट

आपको बताते चलें कि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक आइकन बन चुके टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अभी भी फ्रेंचाइजी के साथ हैं। मैच में टीम के प्रदर्शन पर फैंस का उतना ध्यान नहीं रहता है, जितना महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी पर रहता है। इस मैच में भी चेन्नई के फैंस को निराशा हाथ नहीं लगी। क्योंकि एमएस धोनी आखिरी समय में बल्लेबाजी करने के लिए फ्रिज पर पहुंच गए और ताबड़तोड़ तूफानी बल्लेबाजी भी शुरू कर दी।

दरअसल सीएसके की पारी के 18वें ओवर में अर्शदीप सिंह की एक गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ के आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आए। गायकवाड़ ने मैच में 62 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद भी एमएस धोनी के 14 रन फैंस को सबसे अधिक प्रभावित कर पाए। उन्होंने 11 गेंद में 127.27 के स्ट्राइक रेट से यह पारी खेली। पारी में उनके बल्ले से 1 चौका और एक शानदार छक्का भी आया। हालांकि एमएस धोनी 20वें ओवर की आखिरी बॉल पर एक रन अधिक बनाने के प्रयास में रन आउट हुए।

इसी के साथ एमएस धोनी आईपीएल 2024 में पहली बार आउट हुए, इससे पहले जितने भी मैचों में एमएस ने क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए कदम रखा, तब-तब वह नॉट आउट ही वापस गए हैं। लेकिन इस बार उनका विकेट गिरा। हालांकि अभी भी कोई भी गेंदबाज इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी को आउट करने में सफल नहीं हुआ है। यह भी अपने आप में एक बहुत बड़ा कीर्तिमान है। मैच में पंजाब किंग्स की ओर से हरप्रीत बरार और राहुल चाहर ने 2-2 विकेट लिए। लेकिन एमएस धोनी को कोई भी आउट नहीं कर पाया।

Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story