×

LSG vs MI: लखनऊ और मुंबई के मैच में ये खिलाड़ी बनाएगा सबसे ज्यादा रन!

IPL 2024 LSG vs MI Match Highest Run Scorer Player: इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि लखनऊ और मुंबई के बीच होने वाले मैच में कौन सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाएगा

Sachin Hari Legha
Published on: 30 April 2024 4:15 AM GMT (Updated on: 30 April 2024 4:15 AM GMT)
LSG vs MI Match Highest Run Scorer Player
X

LSG vs MI Match Highest Run Scorer Player  (Photo. MI vs LSG)

IPL 2024 LSG vs MI: आईपीएल 2024 में 30 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाइंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। लखनऊ की टीम इस मैच को अपने घर में खेलेगी। टीम इस मैच में जीत हासिल कर अंक तालिका में अपनी स्थिति को और भी अधिक सुधारना चाहेगी। मुंबई इंडियंस के शेर भी जीत के इरादे से ही मैदान में उतरेंगे। लेकिन किसी भी आईपीएल मैच में हार या जीत खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि लखनऊ और मुंबई के बीच होने वाले मैच में कौन सा खिलाड़ी सबसे ज्यादा रन बनाएगा।

LSG vs MI कौन सा खिलाड़ी बनाएगा सबसे ज्यादा रन?

आपको बताते चलें कि कल लखनऊ सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले इस मैच वाली दिनांक को ही मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का जन्मदिन आता है, जी हां अपने बर्थडे पर रोहित निश्चित रूप से फैंस के लिए एक बड़ी पारी खेलेंगे, मैच में शर्मा जी के लड़के का बल्ला गेंदबाजों पर जमकर तबाही मचाएगा। लखनऊ की पिच पर उनके आँकड़े भी शानदार रहे हैं।

इसी कारण से मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में रोहित शर्मा का नाम हमने सबसे ऊपर रखा है। इस सीजन में वह शानदार फॉर्म में भी चले हैं, अब तक खेले 9 मुकाबलों में उन्होंने 311 रन बनाया है। आईपीएल 2024 में उनका स्ट्राइक रेट भी 160.31 का रहा है। सीजन में अब तक उनके बल्ले से 32 चौके तथा 18 छक्के भी आए हैं। रोहित शर्मा के अलावा मुंबई के एक और विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा भी कल के मुकाबले में कमाल की पारी खेल सकते हैं।

तिलक वर्मा के 2024 के आईपीएल के प्रदर्शन की बात करें तो अब तक खेले 9 मैचों में उन्होंने लगभग 160 के स्ट्राइक रेट से 336 रन बनाए हैं। पिछले मैच में मुंबई के लिए उन्होंने आखिरी दम तक लड़ाई की थी। मुंबई के अलावा लखनऊ के कप्तान केएल राहुल भी कल होने वाले मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे सकते हैं। उन्होंने भी अब तक खेले 9 मैचों में 144.27 के स्ट्राइक रेट से 338 रन बनाए हैं। राहुल के साथ-साथ एलएसजी के लिए मार्कस स्टोइनिस भी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

Sachin Hari Legha

Sachin Hari Legha

Sports Editor

सचिन हरि लेघा। न्यूज़ ट्रैक में स्पोर्ट्स एडिटर पद की ज़िम्मेदारी। स्पोर्ट्स में क्रिकेट पर दक्षता। राजनीति व मनोरंजन से जुड़ी खबरों पर भी सम्पूर्ण दृष्टि।

Next Story