×

Aligarh News: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

Aligarh News: पीड़ित युवक के चाचा विनय ने बताया कि पुलिस हमारे ऊपर ही शक कर रही है। पुलिस का आरोप है कि खुद को ही गोली मारी है। उनका कहना है कि पुलिस दबाव भी बना रही है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 1 May 2024 7:42 AM GMT
Aligarh News
X
अस्पताल में भर्ती पीड़ित युवक (Pic: Newstrack) 

Aligarh News: अलीगढ़ जनपद में थाना गभाना के गवर्नर रसीदपुर इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की बाइक रोककर गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां युवक की हालत नाजुक बतायी जा रही हैं। वहीं, गोली मारने वाले हमलावर फरार है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाना पुलिस घटना को गलत मानते हुए उन्हे ही धमका रही है।

घायल युवक राहुल ने बताया कि वह अलीगढ़ से घर जा रहा था। उसे रसीदपुर इलाके में तीन लोग मिले जो मुंह पर गमझा बांधकर बाइक पर जा रहे थे। जिनमें से एक युवक से पार्टी बंदी चल रही थी। उसके बोलने पर उसकी आवाज पहचान ली। इस बीच युवक से गाली गलौज होने लगी। वहीं, दो युवकों ने कट्टा निकाला और मारने की कोशिश की। इस दौरान राहुल ने विरोध किया, लेकिन बाइक सवारों फायरिंग कर दी। गोली राहुल के पैर में जा लगी। वहीं, राहुल किसी तरह अपनी जान बचाकर घर भाग आया और परिजनों के साथ थाने पहुंचा। जहां से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। राहुल ने बताया कि हमारे गांव में पार्टी बंदी चल रही है।

राहुल के चाचा विनय ने बताया कि बाइक सवार तीन लोगों ने राहुल की गाड़ी रूकवाई और कट्टे से फायर कर दिया। जब राहुल ने जान बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने गोली मार दिया। राहुल ने एक नामजद युवक की पहचान की है। वहीं, राहुल को गोली लगने के बाद आरोपी फरार हो गए। हालांकि, परिवार ने 112 नंबर फोन नहीं किया। विनय ने बताया कि पुलिस हमारे ऊपर ही शक कर रही है। पुलिस का आरोप है कि खुद को ही गोली मारी है। उनका कहना है कि पुलिस दबाव भी बना रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story