×

Banda News: अखिलेश यादव बोले- बीजेपी ने किसानों के साथ किया धोखा, महंगी कर दी जरूरत की चीजें

Banda News: सपा प्रमुख ने कहा कि बुंदेलखंड के लोगों ने मन बना लिया है, इस बार एक भी सीट बीजेपी नहीं जीतेगी। बुंदेलखंड की जनता के साथ बीजेपी के लोगों ने लूट किया है, जनता जवाब देगी।

Anwar Raza
Report Anwar Raza
Published on: 16 May 2024 11:57 AM GMT
Banda News
X

जनसभा को संबोधित करते सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Pic:Newstrack)

Banda News: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज बांदा पहुंचे। अतर्रा कस्बे के हिंदू इंटर कालेज मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के लोगों ने मन बना लिया है, इस बार एक भी सीट बीजेपी नहीं जीतेगी। बुंदेलखंड की जनता के साथ बीजेपी के लोगों ने लूट किया है, जनता जवाब देगी। मैंनें केजरीवाल जी के साथ प्रेस कांफ्रेस की है। यह चुनाव देश के भविष्य का चुनाव है। इस बार सविधान मंथन होने जा रहा है। एक तरफ सविंधान के रक्षक तो दूसरी ओर भक्षक हैं, पर जनता सविंधान बचाने वालों के साथ है।

आरक्षण की वजह से नहीं दे रहे नौकरी

उन्होंने कहा कि चारों चरण में बीजेपी चित्त हो गयी है अब तो आँसुओं की नदी भी बहने लगी है। इस बार जनता हिसाब किताब करने जा रही है। बुंदेलखंड के किसानों से दोगुनी आय का वादा किया था, इस समय महंगाई बढ़ी है। किसान की हर जरूरत की चीज महंगी कर दी। इन्होंने किसानों के साथ धोखा किया। वहीं नौजवानों को रोजगार नहीं दे पा रहे है और परीक्षा अलग रद्द हो जाती है, 10 से ज्यादा परीक्षाएं रद्द हो गयीं। पुलिस भर्ती का पेपर भी लीक हो गया। पेपर लीक कराए गए है ताकि नौजवानों को नौकरी न देना पड़े। आरक्षण की वजह से भी नौकरी नहीं दे रहे।

तीन साल की हो जाएगी पुलिस की नौकरी

अखिलेश यादव ने कहा कि इन्होंने उत्तर प्रदेश के 60 लाख नौजवानों का भविष्य खतरे में डाल दिया। प्रदेश के एक करोड़ 80 लाख लोग नाराज हैं, इस लोकसभा में बीजेपी के 2 लाख 25 हजार वोट कम हो गए हैं। अग्निवीर वालों को कोई सम्मान नहीं मिलने वाला। शहीद होने पर भी सम्मान नहीं मिलेगा। हम अग्निवीर नौकरी ख़त्म कर देंगे। सारी नौकरियां आउटसोर्सिंग हो गयीं हैं, अब पुलिस की नौकरी भी तीन साल हो जाएगी। वैक्सीन में घोटाला किया। सबका लगवा दिया, आज कम्पनी ने ख़राब कह दिया। वैक्सीन की वजह से कई लोगों को जान खतरा पैदा कर दिया है।

30 लाख भरेंगे नौकरियां

सपा प्रमुख ने कहा कि जानवरों की समस्या जस की तस है। इनकी वजह से जाने जा रही है। बुंदेलखंड आज भी प्यासा है। घर-घर नल योजना का रुपया भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया। बीजेपी के लोग सबसे बड़े खनन माफिया है। गरीबों को दिया जाने वाला राशन घटिया है। चुनाव के समय नमक रिफाइंड दिया अब राशन भी नहीं दे पा रहे हैं। हम राशन की मात्रा बढ़ाएंगे और गुणवत्ता बढ़ाएंगे, साथ ही पैकेट वाला आटा भी देंगे और डाटा भी फ्री देंगे। बुंदेलखंड में डिफेन्स कारिडोर कह रहे थे क्या अभी तक एक भी काम चालू हुआ क्या। बीजेपी वाले धोखा दे रहे हैं। मेडिकल कालेज सिर्फ नाम के लिए खड़ा है।गठबंधन की सरकार बनने पर आबादी के आधार पर सम्मान देंगे। 30 लाख नौकरियों को भरेंगे। किसानों का कर्ज माफ़ करेंगे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story