×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Etah News: "यही सरकार रही तो पारले जी में मिलेगा एक बिस्किट" अखिलेश यादव

Etah News: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज जलेसर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

Sunil Mishra
Published on: 5 May 2024 12:00 PM GMT
Etah News
X

अखिलेश यादव। (Pic: Newstrack)

Etah News: सपा मुखिया अखिलेश यादव रविवार को आगरा लोकसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी सुरेश चंद्र कर्दम के समर्थन में आयोजित जनसभा में जमकर दहाड़े। उन्होंने भाजपा की डबल इंजन पर चारो ओर से तीखे प्रहार किये। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों के साथ केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा धोखा किया है। किसानों की दोगुनी आय करने का वायदा आज तक पूरा नही किया है। किसानों को आय दोगुनी करने की जगह महंगाई का तोहफा दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के तानाशाही रवैया के चलते किसानो के तीन काले कानून लागू करने का प्रयास किया गया। किसानों द्वारा दिल्ली में काफी दिनों तक धरना प्रदर्शन किया गया।

नहीं माफ हुआ किसानों का कर्ज

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि किसानों का एक रुपये का कर्ज नही माफ नही किया है। जबकि केन्द्र की मोदी सरकार ने देश के बड़े बड़े उद्योग पतियों के 16 लाख करोड़ रुपये के कर्ज माफ कर दिये गये है। एक एक उद्योगपति के पांच -पांच करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज माफ हो गए। उन्होंने घोषणा की कि अगर केन्द्र में अगली सरकार इण्डिया गठवन्धन की बनी तो किसानो के कर्जे भी माफ किये जायेंगे। भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा किसानों से वसूले किये गये रुपयों से की गयी है। इसमें सरकार ने एक पैसा ख़र्च नही किया है।

सरकार खुद कराती है पेपर लीक

प्रदेश की योगी सरकार पर हमला करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि छात्र पैसा खर्च कर कोचिंग करता है। और फिर परीक्षा देता है। मगर जब वह पेपर देखकर घर नहीं लौट पाता तब तक रास्ते मे ही पेपर लीक हो जाने की खबर मिल जाती है। यह पेपर लीक एक- दो नहीं बल्कि लगभग 10 परीक्षाओं की परीक्षा के पेपर लीक हो गए हैं। इस डबल इंजन सरकार इस लीकेज को रोक नहीं पा रही है। उन्होंने कहा की प्रदेश की योगी सरकार जानबूझकर परीक्षाओं को लीक कराती है। ताकि सरकार को नौजवानों को नौकरियां न देनी पड़े। नौजवानों को नौकरियां नहीं दी जा रही है। देश का 83 प्रतिशत नौजवान बेरोजगार है।


अग्निवीर योजना से नहीं मजबूत होगा परिवार

केंद्र सरकार ने फौजी की नौकरी में अग्नि वीर की योजना शुरू कर दी है। अग्नि वीर की नौकरी 4 साल की है। इस नौकरी में जवानों को शहीद का दर्जा भी नहीं मिलेगा। और न ही पेशन मिलेगी। केन्द्र सरकार की इस तानाशाही से नौ जवानों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति भी मजबूत नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि फौजी की नौकरी में अधिकांश ग्रामीण नौजवान ही है। इसलिए केंद्र सरकार ने सर्वे करा कर गांव के लोगों को फौजी की नौकरी से दूर किये जंय का कुचक्र रचा गया है। सपा प्रमुख ने दावा किया के केंद्र में इंडिया गठबंधन सरकार बनते ही अग्निवीर योजना को तत्काल खत्म कर दिया जायेगा।

पुलिस कर्मियों को किया आगाह

इसके साथ ही उन्होंने पंडाल मौजूद पुलिस कर्मियों को आगह करते हुए कहा कि अगर केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार फिर बन गई तो अब की बार पुलिस की नौकरी 3 साल की कर दिया गया है। उन्होंने हवाई अड्डे, बंदरगाह, बीमा कंपनी, मोबाइल कंपनियां, बैंक आदि बड़े बड़े उद्योगपति को इस सरकार ने बेच दिया है। कोराना पर बोलते हुए सपा नेता ने कहा कि कोरोना में लॉकडाउन लागू कर देश के नौजवानों, मजदूरो, गरीबों को पैदल चलकर वापस घर भेजने को मजबूर कर दिया। 80 करोड़ लोगों को राशन दिए देने का ढिढोरा पीट रही है। जब मोदी और योगी सरकारों को वोट लेना होता है तब राशन में रिफाइंड, चना, चीनी आदि दिए जाते हैं। और जब वोट नहीं लिया जाता है तो उन्हें गेहूं की जगह बाजरा और मक्का दे दिए जाते हैं।

योगी सरकार पर किया तंज

उन्होंने कहा कि अगर केन्द्र में हमारी सरकार बनी तो हम अपनी माता बहनों को लखपति बनाने का कार्य करेंगे। प्रदेश की योगी सरकार पर तंज कसते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि जब हमारी सरकार थी तब हम ने मेधावी छात्र छात्राओं को बड़े-बड़े लैपटॉप बांटे थे। जिन्हें जब आज भी खोला जाता है तो सबसे पहले हमारा ही फोटो आता है। लेकिन भाजपा की योगी सरकार ने उनकी नकल की और लैपटॉप की जगह पर छोटा सा टैबलेट थमा दिया। बढ़ती महंगाई पर व्यंग्य करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि अगर महंगाई का खेल सीखना है तो पारले जी बिस्कुट से सीखो। जिसमें रेट तो बड़े नही हैं लेकिन पैकेट लगातार छोटा होता जा रहा है। यदि भाजपा सरकार फिर आ गयी तो इस इस पारले जी की पैकेट में आने वाले दिनों में सिर्फ एक ही बिस्किट निकलेगा।

इलेक्टोरल बॉन्ड ने खोली भाजपा की पोल

ऐसा ही हाल किसानों के साथ खाद में भी किया जा रहा है। खाद के पैसे बढ़ाने की बजाय खाद का वजन कम किया जा रहा है। इलेक्टोरल बॉन्ड का खुलासा करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा के चंदे की वसूली की पोल तो इलेक्टोरल बॉन्ड ने खोल दी है। देश की मोदी सरकार ने कोरोना का टीका बनाने वाली कोविशील्ड कंपनी से भी चंदा लेकर देश की जनता के साथ बड़ी खिलबाड़ की है। कोविडशेल्ड कम्पनी द्वारा इसके टीके से लोगों को हार्ट अटैक जैसी अन्य घातक बीमारियों के होने का खुलासा किया गया है। मोदी सरकार ने इस टीका को लोगों को जबरदस्ती लगवाया गया। लोगों के जीवन के साथ खिलवाड़ किया गया। और उसी कंपनी से चन्दे के रूप में मोटी रकम वसूली गई। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मंदिर मस्जिद का नहीं यह चुनाव संविधान बचाने का है। मैं संविधान बचाने के लिए आया हूं। अगर मोदी सरकार बनी तो संविधान बदल देगी। संविधान बदलकर आरक्षण भी खत्म कर देगी। आरक्षण का लाभ लोगो को नही मिलेगा। इसलिए मोदी सरकार को अब बाहर का रास्ता दिखाना आवश्यक है।

जनसभा में ये गणमान्य रहे मौजूद

सपा प्रत्याशी सुरेश चंद्र कर्दम, सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुवेरी, महासचिव भूपेंद्र प्रजापति, प्रदेश सचिव डॉ राजकुमारी धनगर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेश यादव, पूर्व विधायक रणजीत सुमन, धीरेंद्र सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य शशांक यादव, राजाराम यादव,राकेश यादव, गीतम सिंह राजपूत, सत्यदेव शर्मा, रवेन्द्र यादव, अजय ठाकुर, मुशर्रत अली, संजू रज़ा, सोनी ठाकुर सहित हजारों की तादाद में पार्टी कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।


बच्चों और युवाओं की रही भीड़, पांडाल पर बैठे

रविवार को नगर के एमजीएम इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा में आई युवाओं और बच्चों की भीड़ को देख सपा मुखिया अखिलेश यादव गदगद हो गए। उन्होंने भीड़ के उत्साह को बढ़ाते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में जिस तरह से हजारों युवा कई घंटे से बैठे हुए हैं वास्तव में यह उत्साह इस युवा,किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आवश्यक है। उन्होंने मौजूद युवाओं से आगामी 7 में को साइकिल के खाने में का बटन दबाकर सुरेश चंद्र कर्दम को जिताने की अपील की।

जनसभा में भारी अव्यवस्थाओं का रहा आलम

रविवार को आगरा लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी सुरेश कर्दम के समर्थन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जनसभा का आयोजन हुआ। इस जन सभा में भारी व्यवस्थाओं का आलम रहा। कुर्सियों की कमी होने पर युवा टेंट के ऊपर चढ़ गए तथा एक बड़ा जोखिम लेते हुए युवा टेंट के खम्बो पर ही लटके रहे। जिसके चलते टेंट का एक खंबा भी टूट गया। जिससे जनसभा में अफरा तफरी मच गयी। लोग आयोजको को कोसते नजर आये।

चिलचिलाती धूप में बना दी गयी मीडिया गैलरी

नगर के एमजीएम इंटर कॉलेज में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित जनसभा में आम आदमियों के साथ-साथ पत्रकारों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। जनसभा के आयोजकों द्वारा पांडाल में मीडिया गैलरी चिलचिलाती धूप में बना दी गयी। जिसकी वजह से कोई भी पत्रकार मीडिया गैलरी में लगी कुर्सियों पर नही बैठा। पत्रकार जनसभा से वापस जाने लगे तब पार्टी के नेताओं द्वारा पत्रकारों को मनाकर रोका गया।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story