×

Lok Sabha Chunav: सीएम योगी की ताबड़-तोड़ जनसभा, 6 दिन में दुसरी बार फिरोजाबाद में करेंगे चुनावी सभा

Firozabad News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 दिन में दूसरी बार चुनावी जन सभा करेंगे। सीएम कल यानी 2 मई को दोपहर सिरसागंज के गिरधर इण्टर कालेज के मैदान में चुनावी जन सभा करेंगे।

Brajesh Rathore
Published on: 1 May 2024 2:12 PM GMT
CM Yogi adityanath
X

CM Yogi adityanath (Pic:Social Media)

Firozabad News: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा को 80 सीटों पर जीत दिलाने के लिए लगातार ताबड़ तोड़ जन सभा कर रहे हैं। फिरोजाबाद में 6 दिन में दूसरी बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी जन सभा करेंगे। पिछले 27 अप्रैल को मुख्यमंत्री ने फिरोजाबाद नगर के तिलक इण्टर कालेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी ठाकुर विश्वदीप को जीत दिलाने को जन सभा में लोगों से वोट की अपील की थी। जिसके बाद कल यानी 2 मई को दोपहर सिरसागंज के गिरधर इण्टर कालेज के मैदान में चुनावी जन सभा करेंगे।

सपा के गढ़ सिरसागंज में होगी जन सभा

फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र के सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र में होने वाली मुख्यमंत्री की जन सभा के अलग मायने निकाले जा रहे हैं। सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र सपा का मजबूत किला माना जाता है। 2012 के नए परिसीमन के बाद ये विधानसभा सीट अस्तित्व में आयी थी। तब से लगातार तीन बार इस सीट पर सपा का कब्जा रहा है। जिसमें 2012 के चुनावों में सपा से हरिओम यादव विजयी हुए थे। 2017 के चुनाव में दुबारा हरिओम यादव ने जीत दर्ज की इसके बाद सैफई परिवार से तल्खी बढ़ने के बाद हरिओम यादव को सपा से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। 2022 के चुनाव में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया जिसके बाद सपा के सर्वेश यादव जीत दर्ज की और सपा से भाजपा में आये। हरिओम को पराजय का सामना करना पड़ा था। इसलिए इस सीट को सपा का गढ़ माना जाता है। मुख्यमंत्री भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने को जनसभा करेंगे।

सपा प्रमुख के चचेरे भाई से है भाजपा का मुकाबला

फिरोजाबाद में लोकसभा का चुनाव भाजपा बनाम सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा सपा राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के पुत्र पूर्व सांसद अक्षय यादव के बीच हो रहा है, जिसमें सैफई परिवार ने पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं इस सीट को दुबारा अपने पक्ष में लाने को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जनपद में दूसरी बार सभा करने जा रहे हैं।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story