×

Gorakhpur: उनका काम सिर्फ झूठ बोलना, उनके झांसे में आए तो.., खड़गे का PM मोदी पर हमला

Gorakhpur: कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आरएसएस ने सिखाया होगा भिक्षा मांगकर खाना। आप खाते होंगे। हम तो मेहनत करते हैं खाते हैं। पसीना बहाकर खाते हैं। हम लोग सिर्फ भिक्षा मांगकर खाने वाले नहीं है।

Purnima Srivastava
Published on: 14 May 2024 12:34 PM GMT
gorakhpur news
X

गोरखपुर के बांसगांव लोकसभा में जनसभा को संबोधित करते कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (न्यूजट्रैक) 

Gorakhpur News: जिले के बांसगांव लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी सदल प्रसाद के पक्ष में आयोजित जनसभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सर्वोदय इंटर कॉलेज में आरएसएस के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला। पीएम का नाम लिये बिना खड़गे ने कहा कि उनके पास सही कुछ नहीं है। सत्य से दूर की बात करना उनका काम है। उनका काम सिर्फ झूठ बोलना है। उनके झांसे में नहीं आना है। अगर झांसे में आए तो खत्म हो जाएंगे। वे पूरी सत्ता अपने हाथ में लेना चाहते हैं। वे हुकुमशाह बनना चाहते हैं। क्या आपको हुकुमशाह चाहिए?

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आरएसएस ने सिखाया होगा भिक्षा मांगकर खाना। आप खाते होंगे। हम तो मेहनत करते हैं खाते हैं। पसीना बहाकर खाते हैं। हम लोग सिर्फ भिक्षा मांगकर खाने वाले नहीं है। देश के मेहनतकश लोग। कार्यक्रम में सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बहुत ही घटिया पार्टी है। बहुत झूठी पार्टी है। भ्रष्ट पार्टी है। इसके नेता झूठे के साथ भ्रष्ट भी है। चार चरणों के चुनाव में जनता ने गठबंधन को आपार समर्थन दिया है। भाजपा के नेताओं के चेहरे से हवाईयां उड़ी हुई हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भाजपा के नेताओं के पांव के नीचे से जनता ने जमीन खींच ली है। सिर्फ जुमलों से सरकार चलाने वाली भाजपा का जनता के बीच पर्दाफाश हो गया है।

एक परिवार को 28 साल तक देखा, अब हमें देखें

बांसगांव से कांग्रेस प्रत्याशी सदल प्रसाद ने कहा कि सरयू नदी पर पुल का निर्माण अधूरा है। सहजनवा से दोहरीघाट तक रेल लाइन सिर्फ कागजों में चल रहा है। धुरियापार मिल सिर्फ एक साल ही चला था। मैं आपका भाई और बेटा हूं। एक परिवार के लोगों को आपने 28 साल तक देखा है। एक बार मुझे भी मौका दीजिये। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान, मनोज यादव, बृजेश गौतम समेत कई दिग्गज नेता उपस्थित रहे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story