×

Hardoi News: परिवहन निगम के बस अड्डे पर लगा नया वाटर कूलर, यात्रियों को भीषण गर्मी में मिली बड़ी राहत

Hardoi News: यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए परिवहन निगम द्वारा बस अड्डे पर नया वाटर कूलर स्थापित किया है। इस वाटर कूलर से लोगों को ज्यादा मात्रा में ठंडा पानी मिलेगा साथ ही लोगों को पानी के लिए रुपए खर्च नहीं करने होंगे।

Pulkit Sharma
Published on: 16 May 2024 8:36 AM GMT
Hardoi News: परिवहन निगम के बस अड्डे पर लगा नया वाटर कूलर, यात्रियों को भीषण गर्मी में मिली बड़ी राहत
X

Hardoi News: हरदोई में दिन पर दिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जनपद का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया है। हरदोई जनपद में बीते कुछ दिनों से गर्मी सितम खा ढा रही है। वहीं, मौसम विभाग भी लगातार गर्मी को लेकर अलर्ट जारी कर रहा है। इन सबके बीच आवश्यक कार्य से घर से निकालने वालों और यात्रा करने वाले लोगों को गर्मी में सबसे ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यात्रियों को हो रही समस्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम लगातार यात्रियों के हित में कार्य कर रहा है। हरदोई परिवहन निगम लगातार यात्री सुविधाओं को लेकर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

भीषण गर्मी में सबसे ज्यादा पानी ठंडे पानी की समस्या होती है। परिवहन विभाग की बसों से ज़्यादातर गरीब व मध्यम वर्ग के यात्री यात्रा करते हैं, ऐसे में पानी की बोतल खरीद कर पीना यात्रियों को काफी महंगा पड़ जाता है। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए परिवहन निगम द्वारा बस अड्डे पर नया वाटर कूलर स्थापित किया है। इस वाटर कूलर से लोगों को ज्यादा मात्रा में ठंडा पानी मिलेगा साथ ही लोगों को पानी के लिए रुपए खर्च नहीं करने होंगे। गर्मी में ठंडा पानी ही लोगों के राहत का एकमात्र सहारा बना हुआ है। परिवहन निगम हो या रेलवे स्टेशन यात्रियों की भीड़ इन दोनों स्थानों पार सबसे ज्यादा ठंडा पानी को लेकर वाटर कूलर पर देखने को मिल रही है।

नया वाटर कूलर लगाया गया

हरदोई के परिवहन निगम के बस अड्डे पर 80 लीटर की क्षमता वाला वाटर कूलर स्थापित था, जो की परिवहन निगम के यात्रियों के लिए पानी की सुविधा को पूरा नहीं कर पा रहा था। यात्रियों को ठंडे पानी की काफी समस्या हो रही थी। यात्रियों की समस्या को देखते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल केसरवानी ने बस अड्डे पर 150 लीटर क्षमता वाला नया वाटर कूलर स्थापित कराया है। पुराना वाटर कूलर सुचारू रूप से कार्य न करने पर उसे हटा दिया गया है।

नए वाटर कूलर के लग जाने से परिवहन विभाग की बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब ज्यादा से ज्यादा ठंडा पानी उपलब्ध हो रहा है। यात्रियों ने परिवहन विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। क्षेत्रीय प्रबंधक एमएल केसरवानी ने कहा कि परिवहन विभाग यात्रियों की सुविधाओं के लिए प्रतिबद्ध है। जब भी यात्रियों से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त होती है या यात्रियों से संबंधित कोई आवश्यकता होती है तो उसे शीघ्र ही पूरा करने का प्रयास किया जाता है। बस अड्डे पर 150 लीटर की क्षमता वाला वाटर कूलर लगने से ज्यादा से ज्यादा यात्री ठंडे पानी का लाभ ले पाएंगे।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story