×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Jaunpur News: पत्रकार की हत्या से कांपा इलाका, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Jaunpur News: सोमवार की सुबह आशुतोष अपने आवास से भाजपा के प्रचार के लिए निकले थे। जैसे ही वह इमरानगंज बाजार में एक दुकान पर पहुंच बात-चीत कर रहे थे उसी समय बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी।

Kapil Dev Maurya
Published on: 13 May 2024 12:33 PM GMT
Jaunpur News
X

मृतक पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की फाइल फोटो (Pic:Newstrack0

Jaunpur News: जनपद मुख्यालय से 40 किमी दूर थाना कोतवाली शाहगंज के इमरानगंज बाजार में सुबह 9.30 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट से कांप उठा। हौसला बुंलन्द बदमाशों ने भाजपा नेता एवं सुदर्शन न्यूज के सहायक पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव को गोलियों से भून कर फरार हो गए। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई। वहीं इस हत्याकांड को लेकर जिले के पत्रकारो में रोश और गुस्सा है।

पत्रकारो में गुस्सा

जानकारी के मुताबिक आज सोमवार की सुबह आशुतोष अपने आवास से भाजपा के प्रचार के लिए निकले थे। जैसे ही वह इमरानगंज बाजार में एक दुकान पर पहुंच बात-चीत कर रहे थे उसी समय मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आरोपी असलहा लहराते हुए फरार हो गए। घटना के बाद मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी शाहगंज पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

हत्या को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। कुछ लोग हत्या का कारण रंजिश मान रहे है तो कुछ लोग पशू तस्करों का विरोध मान रहे है। हालांकि घटना के लगभग एक माह पूर्व आशुतोष ने थानाध्यक्ष शाहगंज और सीओ शाहगंज को प्रार्थना पत्र देते हुए अपने उपर जान लेवा हमले की आशंका जताई थी। लेकिन पुलिस ने आशुतोष के प्रार्थना-पत्र को गम्भीरता पूर्वक नहीं लिया। खबर है कि आशुतोष ने अपने कुछ शत्रुओ की ओर पुलिस को इशारा भी किया था लेकिन पुलिस ने उस पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। जिसका परिणाम यह हुआ कि दबंगों ने उनका हत्या कर दिया।

इस हत्याकांड से नाराज लोग पुलिस के खिलाफ काफी देर तक प्रदर्शन किए और जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक डॉ.अजय पाल शर्मा ने लोगों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी। सीओ शाहगंज से बात करने पर उन्होंने कहा कि पुलिस दबिश दे रही है। हत्यारे जल्द गिरफ्तार होगे। कारण का पता लगाया जा रहा है।

जौनपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष कपिल देव मौर्य के नेतृत्व में जौनपुर प्रेस क्लब के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया। जिसमे शम्भू नाथ सिंह महामंत्री, विरेन्द्र प्रताप सिंह एवं राकेश कान्त पान्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लक्ष्मी नारायण यादव, फूलचंद यादव, बृजेश यदुवंशी, आशीष पान्डेय उपाध्याय गण, दीपक सिंह रिंकू जिला मंत्री, मो अब्बास मंत्री, आसिफ खान आय व्यय निरीक्षक, सरस सिंह, अजय सिंह, सुनील कुमार, अवधेश तिवारी, डॉ. लल्लन मौर्य आदि पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष इन्द्र भुवन सिंह ने भी पत्रकार के हत्याकांड की निन्दा करते हुए पुलिस की लापरवाही की आलोचना किया और मृतक आशुतोष के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story