×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Lucknow News: लोहिया संस्थान के कर्मचारी की संदिग्धावस्था में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Lucknow News: कर्मचारी डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के न्यूरो सर्जरी विभाग में आउटसोर्सिंग पर तैनात था। बताया जा रहा है कि कर्मचारी हरदोई जनपद का रहने वाला था।

Shishumanjali kharwar
Published on: 16 May 2024 11:57 AM GMT (Updated on: 16 May 2024 12:53 PM GMT)
lucknow news
X

लखनऊ में लोहिया संस्थान के कर्मचारी की संदिग्धावस्था में मौत (सोशल मीडिया)

Lucknow News: राजधानी के डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में कार्यरत एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। हालांकि अभी तक मौत की सही वजह साफ नहीं हो पाई है। कर्मचारी की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारी डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के न्यूरो सर्जरी विभाग में आउटसोर्सिंग पर तैनात था। बताया जा रहा है कि कर्मचारी हरदोई जनपद का रहने वाला था। वह लोहिया संस्थान के पास स्थित रिसहापुरवा में रहता था। बुधवार को काम करने के बाद वह अपने आवास पर चला गया था। गुरूवार को जब कर्मचारी अस्पताल नहीं पहुंचा। तो साथ में काम करने वाले कर्मचारियों ने उसे फोन किया। लेकिन जब फोन नहीं उठा। तो उसके आवास पर पहुंचे।

जब संविदाकर्मी के कमरे का दरवाजा खटखटाया गया। लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। तो कर्मचारी का शव बेड पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। वहीं संविदाकर्मी की मौत पर संस्थान के अन्य कर्मचारियों ने शोक जताया है। वहीं लोहिया संस्थान के प्रशासन ने इस तरह की किसी भी घटना से इनकार कर दिया है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story