×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Mainpuri: खाना बनाते समय सिलेंडर में हुआ धमाका, महिला समेत एक बच्चा झुलसा

Mainpuri: मैनपुरी जिले में उस समय आसपास की इलाके में हड़कंप समझ गया जब एक गैस सिलेंडर में अचानक से धमाका हो गया।

Ashraf Ansari
Published on: 14 May 2024 10:53 AM GMT
mainpuri news
X

मैनपुरी में खाना बनाते समय सिलेंडर में हुआ धमाका (न्यूजट्रैक)

Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी में एक महिला अपने घर पर खाना बना रही थी तभी अचानक से गैस सिलेंडर में धमाका हो गया। धमाके में एक महिला और एक बच्चा झुलस गया जिसे उपचार की अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सिलेंडर से लीक हो रही थी गैस

मैनपुरी जिले में उस समय आसपास की इलाके में हड़कंप समझ गया जब एक गैस सिलेंडर में अचानक से धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा घर का सामान बिखरा हुआ था और दो लोग बुरी तरीके से झुलस गए थे। घटना के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताते चलें कि मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत किला बजरिया का है। यहां एक बुजुर्ग महिला के पास में एक 15 साल का लड़का मौजूद था। महिला अपने कमरे से बाहर की तरफ निकली लेकिन उससे पहले गैस सिलेंडर लीक हो रहा था। लड़का किचन की तरफ पहुंचा जहां पर खाना बनाने की तैयारी की जा रही थी। बच्चे ने माचिस की तीली जलाई और उसके बाद एक बड़ा धमाका हुआ। इस धमाके के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

घर में सिलेंडर में हुए ब्लास्ट के मामले में जब इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने दोनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज किया जा रहा। इस मामले में परिवार के लोगों का कहना है कि घर पर बुजुर्ग महिला और एक लड़का मौजूद था लेकिन खाना बनाते समय गैस लीक होने लगी और लड़के ने इसी दरमियान माचिस की तीली जलाई तभी धमाका हो गया। घर का कुछ सामान जल भी गया है। महिला के बारे में बताया गया है कि वह 70 से 80 फीसदी जल चुकी है। बच्चे और महिला का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story