×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Meerut News: चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि में भाग लेने जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं ने कराया टोल फ्री

Meerut News: भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 13वीं पुण्यतिथि सिसौली के किसान भवन पर मनाई जा रही है।

Sushil Kumar
Published on: 15 May 2024 6:42 AM GMT
meerut news
X

चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि में भाग लेने जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं ने कराया टोल फ्री (न्यूजट्रैक)

Meerut News: भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 13वीं पुण्यतिथि सिसौली के किसान भवन पर मनाई जा रही है। इस मौके पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम संकल्प दिवस में मेरठ से हिस्सा लेने जा रहे भाकियू कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में भूनी टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए। जिसके कारण भूनी टोल प्लाजा कुछ देर के लिए फ्री करना पड़ा और हाईवे पर भी जाम की स्थिति बन गई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया की भाकियू कार्यकर्ता किसान की समस्याओं को लेकर संघर्षरत एवम प्रतिबद्ध है जल्द किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों से मिलकर समस्याओं का निदान कराया जायेगा एवम जल्द ही गन्ना भुगतान के लिए एक बड़े आंदोलन का बिगुल फूंकने का आव्हान किया । जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया की सिसोली पहुंचकर किसानों ने हवन यज्ञ ने आहुति दी उसके उपरांत मेरठ के कार्यकर्ताओं ने 101 यूनिट रक्तदान किया एवम पंचायत में शामिल होकर महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत जी के दिखाए रास्ते पर चलने एवम जल जंगल जमीन पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, रामबोस दबथुवा, अनूप यादव, मदणपाल, नरेश मवाना, देषपाल, मोनू, हर्ष चहल, बबलू, मान सिंह, प्रिंस बुलेट, उत्तम, सुनील, सत्येंद्र तालियांन, मनोज, सोनू, विपिन, राहुल, डीके, विनोद, ऋषिपाल, अशफाक, प्रीत यादव, मोहित यादव, विपिन, इकराम आदि सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहे। साधारण से किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले चौधरी टिकैत किसानों के हित में किए गए संघर्ष से दुनिया भर में छा गए थे। जब टिकैत युवावस्था में थे तो उनकी मां मुखत्यारी देवी ने बेटे को पुलिस में दरोगा बनाने का सपना संजोया था, लेकिन टिकैत जिम्मेदारी में ऐसे उलझे कि पुलिस सेवा में नहीं गए। वक्त बदला तो वह भाकियू के अध्यक्ष बने और दुनियाभर में किसानों के लिए उनका संघर्ष उदाहरण बन गया।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story