×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Moradabad News : 14 वर्षीय नाबालिक को अगवा कर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Moradabad News : प्रदेश के मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन इलाके में एक 14 वर्षीय किशोरी को अगवाकर उसके साथ जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

Shahnawaz
Report Shahnawaz
Published on: 16 May 2024 2:20 PM GMT
Moradabad News : 14 वर्षीय नाबालिक को अगवा कर किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
X

Moradabad News : प्रदेश के मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन इलाके में एक 14 वर्षीय किशोरी को अगवाकर उसके साथ जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित किशोरी की मां ने सीओ सिविल लाइन अर्पित कपूर को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि जिला अमरोहा के पोस्ट बछरायूं गांव सैहलपुरा निवासी 20 वर्षीय युवक निकित ने उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर कर उसे गत 3 मार्च को भगा ले गया था।

घर से लापता हुई किशोरी को सभी जगह तलाशा गया, लेकिन बाद में पता चला कि किशोरी को निकित अपने साथ भगाकर ले गया है। पीड़ित किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी को अगवा करने से पूर्व आरोपी द्वारा उसके ही घर में किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया गया है। सीओ सिविल लाइन अर्पित कपूर ने पीड़िता की मां की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए एसएचओ सिविल लाइन राम प्रसाद शर्मा को तत्काल मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद किए जाने के आदेश दिए।

सीओ के आदेश पर मुकदमा दर्ज

सीओ के आदेश पर थाना सिविल लाइन में आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के साथ पॉस्को एक्ट व अगवा किए जाने की धाराओं के साथ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इतना ही नहीं, सब इंस्पेक्टर प्रबोध कुमार को टीम के साथ आरोपी की तलाश में लगा दिया गया है। नाबालिग किशोरी के साथघर में घुसकर दुष्कर्म व किशोरी को अगवा किए जाने की घटना के बाद परिवार सहित ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है। एसएचओ सिविल लाइन ने बताया आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story