×

TRENDING TAGS :

Election Result 2024

Pratapgarh News: अराजक तत्वों ने धड़ से अलग किया डॉक्टर अंबेडकर का सिर, ग्रामीणों में आक्रोश

Pratapgarh News: जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ जनपद के देल्हुपुर थाना अंतर्गत नरहर पट्टी ग्राम पंचायत के भोपतपुर गांव में अराजक तत्वों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया।

Sanjay Pal Pratapgarh
Published on: 5 May 2024 5:40 AM GMT
Pratapgarh News
X

अराजक तत्वों ने धड़ से अलग किया डॉक्टर अंबेडकर का सिर (Pic: Newstrack)

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ जनपद में शनिवार रात अराजक तत्वों द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी गई है। अराजक तत्वों ने मूर्ति से सिर को तोड़कर अलग कर दिया है। इसकी सुबह जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश भड़क गया। ग्रामीणों ने मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाया, उसके बाद लोग शांत हुए। पुलिस प्रसासन ने डॉक्टर अंबेडकर की नई प्रतिमा जल्द लगवाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक प्रतापगढ़ जनपद के देल्हुपुर थाना अंतर्गत नरहर पट्टी ग्राम पंचायत के भोपतपुर गांव में अराजक तत्वों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो वह भौचक्के रह गये। डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की खबर जंगल में लगी आग की तरह पूरे जनपद में फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

चौथी बार डॉक्टर अंबेडकर की तोड़ी गई प्रतिमा

बताया जा रहा है कि अराजक तत्वों के द्वारा प्रतिमा तोड़ी गई है। वहीं, यह भी बताया कहा जा रहा है कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने चौथी बार खंडित किया है। जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। प्रधान प्रतिनिधि राजेश तिवारी के द्वारा थाना अध्यक्ष को लिखित तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की गई है। उन्होने कहा है कि प्रशासन अगर कार्रवाई नहीं करता है तो वह आंदोलन करने के बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story