×

Unnao News: सीएम योगी का सपा पर हमला, बोले- जब्त होगी रामद्रोहियों की जमानत

Unnao News: चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीएम योगी ने उन्नाव भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने सपा पर जमकर हमला बोला।

Shaban Malik
Published on: 11 May 2024 11:17 AM GMT
Unnao News
X

सीएम योगी। (Pic: Social Media)

Unnao News: लोकसभाचुनाव के चौथे चरण का मतदान सोमवार होना है जिसके लिए आज शाम 5 बजे से प्रचार प्रसार समाप्त हो जायेगा। प्रचार समाप्त होने से पहले सीएम योगी ने भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज के समर्थन में शहर के रामलीला मैदान मे एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी सबसे पहले अकरमपुर स्थित हैलीपैड पर पहुंंचे। जहां भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य भाजपाईयों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे कार से रामलीला मैदान स्थित जनसभा स्थल पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय के नारों से किया। शस्त्र और शास्त्र की पावन धरा उन्नाव को मैं कोटि कोटि नमन करते हुए स्वागत और अभिनन्दन करता हूं।

सपा को बताया रामद्रोही

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी कहती है कि राम मन्दिर बेकार बना है। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या वह यह कह सकते हैं की कोई मस्जिद बेकार बनी है। वो ऐसा नहीं कहेंगे क्योंकि यह रामद्रोही हैं। इन लोगों ने रामभक्तों पर गोली चलवाई है। बडी बेशर्मी के साथ आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेने का भी काम करते हैं। जो पीढ़ी आज 40 साल की होगी उन्होंने देखा होगा कि आतंकवादियों के मुकदमों को सपा सरकार ने वापस लिया था। तब कोर्ट ने टिप्पणी की थी। न्याय पालिका मूकर्दशक बनी नहीं रहेगी। योगी ने कहा कि क्या आपका वोट रामद्रोहियों को जायेगा। उन्होंने कहा कि हम राम द्रोहियों की जमानत जब्त करवाएंगे।

परिवारवाद पर कसा तंज

परिवारवाद पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने ही परिवार को टिकट दिया है। बाल-बच्चे, पोते होने दो 80 की 80 सीट पर अपने ही परिवार को टिकट देंगे। अभी पांच पर आए हैं आगे भी बढेंगे। जब व्यक्ति अपने परिवार की चिंता करता है तो विकास खतरे में रहता है। माफिया हावी करके जनता का खून चूसते हैं। बेटी, बहन, व्यापारी असुरक्षित होते हैं। गरीब कल्याणकारी योजनाओं पर डकैती होती है।

सपा की यारी माफियाओं से

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की यारी तो माफिया से है। इसके इतर ये सोच नहीं सकते हैं। स्व. कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमत्री थे, राजस्थान के गर्वनर भी थे, वह दिंवगत हुए तब समाजवादी पार्टी ने उन्हे संवेदना भी नहीं दी। मुलायम सिंह की मृत्यु हुई तो मैं स्वय उनकी जन्मभूमि पर श्रद्वांजलि देने गया। लेकिन अभी एक माफिया मरा तो सपा के अध्यक्ष और पूरी पार्टी मातम मनाने के लिए गई थी।

यूपी अब माफिया नहीं महोत्सव का प्रदेश

सीएम योगी ने अपील करते हुए कहा कि इसीलिए कहने आया हूं कि जो लोग महापुरुषों का अपमान करते हों, हमारे आराध्य देवों का अपमान करते हों, विकास मे सेंध लगाते हों, प्रदेश को दंगा ग्रस्त करने का कार्य करते हों उन्हें सत्ता में आने का अधिकार नहीं है। अब उत्तर प्रदेश मे दंगा नहीं होता है। अब माफिया नहीं अब महोत्सव का प्रदेश बन गया है। अयोध्या में दीपोत्सव, मथुरा वृन्दावन रंगोत्सव, काशी में देवदीपावली, कर्फयू का स्थान अब कांवड यात्रा ने ले लिया है। लोग हर-हर बम-बम का नारा लगाकर निकलते हैं। सुरक्षा मे सेंध लगाने का साहस नहीं कर सकता है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story